ICC T20 World Cup: विश्व विजेता बनने के बाद टीम इंडिया हुई मालामाल, BCCI देगी 125 करोड़

ICC T20 World Cup

ICC T20 World Cup: रोहित शर्मा की धुरंधर टीम इंडिया ने शनिवार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीत ली है। टीम इंडिया की शानदार जीत ने देश के करोड़ों फैंस को खुशियां दी है। भारत की इस जीत का जश्न पूरे देश में मनाया गया। वहीं, बीसीसीआई ने भी टीम इंडिया के सदस्यों पर अपना खजाना लुटाया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय टीम के लिए कैश प्राइज देने का एलान किया है। जय शाह ने टीम को 125 करोड़ रुपये देने की घोषणा कर दी है। 2007 के बाद यह दूसरा मौका है जब भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। उस समय एमएस धोनी की अगुवाई में टीम ने इतिहास रचा था।

Transfer: बिहार सरकार के 225 पदाधिकारियों का तबादला, परिवहन सहित 7 विभागों में ताबड़तोड़ ट्रांसफर-पोस्टिंग

- Advertisement -
LD-advertisement

जय शाह ने की इनाम की घोषणा

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर लिखा कि मुझे ICC पुरुष T20 विश्व कप 2024 जीतने के लिए टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई। इससे पहले जय शाह ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया और अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। टीम ने एक साथ मिलकर फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

- Advertisement -
royal-soler-new

हेमंत सोरेन और कल्पना झारखंडी नाश्ता मूढ़ी घूघनी खाते हेलीकाप्टर में आये नजर, सोशल मीडिया तस्वीर देख समर्थक हो रहे है उत्साहित

17 साल बाद टी20 चैंपियन बना भारत

टीम इंडिया 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना है. 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था। उसके बाद धोनी ने भारत के लिए 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। अब रोहित शर्मा ने भी कमाल कर दिया है। वह कपिल देव और धोनी के क्लब में शामिल हो गए हैं। फाइनल मैच में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया और 59 गेंद पर 76 रनों की शानदार पारी खेली। आखिरी ओवर में दो विकेट चटकाकर हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से जीत छीन ली।

Rohit और Virat के बाद Ravindra Jadeja ने किया T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास का एलान

3 खिलाड़ियों ने टी20 आई से लिया संन्यास

वर्ल्ड कप खिताब जीतने के साथ ही स्टार विराट कोहली ने टी20 आई से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप है और साथ ही आखिरी टी20 आई भी। इसके कुछ ही देर बाद कप्तान रोहित शर्मा ने यह कहते हुए खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया कि अलविदा कहने का इससे शानदार मौका और कोई नहीं हो सकता। वहीं, रविवार को स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 आई से संन्यास का ऐलान कर दिया। भारत की टी20 टीम में एक साथ तीन स्लॉट खाली हो गए। अब युवा खिलाड़ियों के पास मौका है।

Sex Racket को लेकर रांची के रॉयल रेसीडेंसी होटल में छापेमारी, एक दर्जन लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा, होटल मालिक और मैनेजर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now