गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज, मुख्यमंत्री की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 5, 2026

गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज, मुख्यमंत्री की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

गढ़वाः बीजेपी विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर रंका थाने में एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उनपर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इन संबंध में जेएमएम नेता श्रवण कुमार सिंह ने थाने में आवेदन दिया था।

श्रवण कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि 28 सितंबर को सोशल मीडिया पर उन्होंने गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री की मां पर की गई टिप्पणी का वीडियो देखा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा। इस वीडियो में उन्हें व्यक्तिगत रूप से काफी पीड़ा हुई, आघात पहुंचा। इस टिप्पणी से अनुसूचित जनजाति समुदाय की भावनाएं भी आहत हुई हैं। क्योंकि उस पर मुख्यमंत्री की मां अस्पताल में थीं। ऐसे में इस तरह का बयान देना किसी भी रूप से सही नहीं है। थाना प्रभारी ने कहा कि ेकेस दर्ज कर लिया गया है, जांच चल रही है।

See also  रांची-मुंबई के 15 ठिकानों पर ED की छापेमारी, चर्चित CA नरेश केजरीवाल FEMA के तहत कार्रवाई,65 लाख कैश और 55 लाख रुपये के आभूषण मिले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now