पत्नी के साबून से नहाने पर आई पति की शामत, महिला का खौल गया खून, मामला थाने तक जा पहुंचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 14, 2025

पत्नी के साबून से नहाने पर आई पति की शामत, महिला का खौल गया खून, मामला थाने तक जा पहुंचा

डेस्कः नहाने के साबून को लेकर पति-पत्नी के बीच का झगड़ा थाने तक जा पहुंचा। ये अजीबोगरीब मामला यूपी के अलीगढ़ से आई है। अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र के रावण टीला इलाके में पत्नी के साबुन से पति के नहाने पर दोनों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि महिला ने पुलिस बुला ली। आरोप है कि पुलिस ने युवक को उसके घर में थप्पड़ मारा। फिर चौकी में लाकर जमकर पीटा। उसे चोट भी आई। हालांकि पुलिस ने आरोपों को गलत बताया है। साथ ही युवक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।

भाभी के तानों से तंग आकर ननद बिजली खंभे पर चढ़ी, लोगों ने ऐसी बचाई जान
सुबह के वक्त नहाते समय युवक ने पत्नी के साबुन को इस्तेमाल कर लिया। महिला को जब जानकारी हुई तो वह पति पर भड़क उठी। पति ने कहा कि उसका साबुन खत्म हो गई था, इसलिए बाथरूम में जो भी साबुन नजर आया उसी से नहा लिया। इस पर विवाद बढ़ता गया। महिला ने पुलिस बुला ली। पुलिस युवक को पकड़कर चौकी ले आई। यहां भी काफी हंगामा हुआ। बाद में पुलिस ने युवक को शांतिभंग में पाबंद कर चालान कर दिया।

See also  यूपी के मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-बोलेरो की टक्कर में 11 लोगों की मौत

विमान हादसे में पटना की मनीषा ने गंवाई जान, एयर होस्टेज के रूप में जिंदगी की आखिरी सफर पर जा रही थी लंदन
दरअसल ,रावणटीला के प्रवीन कुमार की मोहल्ले की ही रूबी से शादी हुई है। प्रवीन कुमार फैक्टरी में नौकरी करता है। वह हर रोज सुबह को नौ बजे ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकल जाता है। प्रवीन ने पुलिस को जो बताया उसके मुताबिक, शुक्रवार को वह नहाने के लिए बाथरूम में गया था। जब नहाकर लौटा तो पत्नी ने पूछा कि कौन से साबुन से नहाए हो।

40 साल की महिला का 16 साल के लड़के पर आया दिल, मकान मालिक के बेटे के साथ हो गई फरार
इस पर प्रवीन ने कह दिया कि बाथरूम में जो साबुन रखा है उसी का इस्तेमाल किया है। यह साबुन उसकी पत्नी का था। बस इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जरा सी कहासुनी इतनी बढ़ी कि पुलिस बुला ली गई। पुलिस दोनों को ज्वालापुरी पुलिस चौकी ले आई। यहां भी दोनों के बीच विवाद होने लगा। प्रवीन का कहना था कि उसकी पत्नी जरा जरा सी बात पर उससे झगड़ा करती है। वह विवाद करने का बहाना ढूंढती है। पुलिस ने प्रवीन कुमार को शांतिभंग में पाबंद कर चालान कर दिया।

See also  BJP के बाद अब सपा नेता का अश्लील वीडियो हुआ वायरल, शराब की बोतल के साथ युवती के साथ कर रहे है आपत्तिजनक हरकत

Ahmedabad Plane Crash:प्लेन क्रैश का वो VIDEO जिसमें बेटे को बचाने के लिए आग से लड़ गई मां, देखकर नहीं रूक पाएंगे आंसू
सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार युवक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी थी। आरोप लगाया था कि तथ्यों को छिपाकर पति ने उससे शादी की। वह उससे गालीगलौज और मारपीट कर रहा था। पुलिस को भी उसने गालियां दीं। इसका वीडियो मौजूद है। युवक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। पति-पत्नी में मारपीट हुई थीं। दोनों का मेडिकल भी कराया गया है। दोनों को साथ में ही चौकी लाया गया था। पुलिस द्वारा पीटने के आरोप गलत हैं।
प्रवीन की मां पुष्पा देवी का कहना है कि पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इस खबर पर पुलिस पहुंची व उनके बेटे को ले आई। यहां लाकर उसे डंडे से बेवजह पीटा गया। उसकी कोई गलती नहीं थी। पुष्पा देवी का कहना था कि उसके बेटे को पुलिस चौकी में भी सिपाहियों ने डंडों से पीटा है। जिससे उसके हाथ में भी चोट लगी है।

See also  कांवड़ रूटों पर दुकानदारों को लिखने होंगे अपने नाम, पूरे UP में नेमप्लेट लगाने का आदेश योगी सरकार ने दिया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now