हर परिवार के एक सदस्य को देंगे सरकारी नौकरी: विधानसभा चुनावों के बीच CM योगी ने किया वादा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 1, 2022

yogi-aditya-nath-up-election

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने रविवार को उत्तर प्रदेश की जनता से वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो राज्य के लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने रविवार को उत्तर प्रदेश की जनता से वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो राज्य के लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी. एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगले पांच सालों में राज्य में हर परिवार के कम से कम एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, रोजगार या स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की योजना बना रही है. गोरखपुर के चौरी चौरा में एक जनसभा के दौरान आदित्यनाथ ने कहा, “हम ये भी योजना बना रहे हैं कि अगले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में हर परिवार के कम से कम एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, रोजगार या स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे”.

See also  2025 में दामाद के साथ छोड़ा था सास ने घर,अब 2026 में बहनोई के साथ हो गई फरार

उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव को सात चरणों में किया जाना है. पांच चरणों के मतदान पूरे हो चुके हैं. जबकि अन्य दो चरणों के मतदान 3 मार्च और 7 मार्च को होने वाले हैं. वहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने वाले वाले हैं. कल पांचवें चरण के चुनाव हुए थे.

पांचवें चरण में अयोध्या, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, बाराबकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली में मतदान हुए हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now