झारखंड में 22 मार्च तक छाये रहेंगे बादल, आज बारिश के आसार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 17, 2026

आज से नौ अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, रांची सहित कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

रांचीः पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड का मौसम लगातार दूसरे दिन भी बदला सा रहा। सोमवार को दोपहर बाद काले बादल मंडराने लगे, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। वहीं मेघ गर्जन के साथ लगभग सभी जिलों में देर रात तक रूक-रूक कर हल्की बारिश हुई। रांची में पांच मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक गिरिडीह में 56 मिमी बारिश हुई। खूंटी और पाकुड़ में ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग ने 22 मार्च 2026 तक आकाश में बादल छाये रहने, मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने तथा बीच-बीच में तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि 17 मार्च 2026 मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक सूबे के 17 जिलों में गरज के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होगी। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में यह भी चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान वज्रपात भी होगा और करीब 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार तेज हवा भी चलेगी।

See also  झारखंड के सरकारी अस्पताल में संवेदनहीनता की हदें हुई पार, प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला के लिए नहीं खोला OT का दरवाजा, मंत्री ने लिया संज्ञान

कशिश न्यूज के एमडी अजीत चौधरी से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, राहुल सिंह गैंग के नाम पर आया धमकी भरा कॉल
किन जिलों में होगी बारिश
मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार की सुबह करीब 5.30 बजे चेतावनी जारी की है कि झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि इन स्थानों पर बारिश के दौरान वज्रपात होने के भी आसार हैं। इसके साथ ही, मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि बोकारो और धनबाद जिले के कुछ भागों में भी गरज के साथ बारिश होगी। हजारीबाग के कुछ इलाकों में भी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।
22 तक आकाश में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग ने 22 मार्च 2026 तक आकाश में बादल छाए रहने, गरज के साथ हल्की बारिश होने तथा बीच-बीच में तेज हवा चलने की संभावना जाहिर की है।मंगलवार को झारखंड के उत्तर-पश्चिनी भाग को छोड़कर अन्य भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने व तेज हवा चलने की संभावना है। इस बीच मौसम में इस बदलाव से अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कमी आई है।
मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा
मौसम में इस बदलाव के बीच भी मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, इसमें पिछले 24 घंटे में 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी रही, लेकिन सूबे में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का रहा। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 2.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस व बोकारो का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

See also  रांची में अनियंत्रित टैंकर रेलिंग तोड़कर पुल के नीचे गिरा, मची पेट्रोल की लूट

रांची में तेज हवा से एक रेस्त्रां का रूफटॉप का शेड गिरा,4 कार और 6 बाइक क्षतिग्रस्त
धनबाद में 17, 19 और 20 मार्च को बारिश के आसार
धनबाद में सोमवार की सुबह से ही बादलों के बीच हल्की धूप खिली रही।दोपहर में गर्मी का असर रहा. दोपहर बाद करीब तीन बजे से मौसम में बदलाव हुआ। घने बादल छा गये. करीब 3.30 बजे से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे हुई झमाझम बारिश के बाद ठंड का अहसास होने लगा। बारिश के पहले तेज हवा चली। हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि धनबाद समेत सूबे के कई जिलों में 17,19 और 20 मार्च को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें, तो आने वाले दिनों में भी तेज हवा चल सकती है। हालांकि, इससे तापमान पर बहुत अंतर नहीं दिखेगा। अधिकतम तापमान 32 से 34 के बीच और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के करीब रह सकता है।

See also  दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू ने किया सम्मानित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now