40 साल की महिला का 16 साल के लड़के पर आया दिल, मकान मालिक के बेटे के साथ हो गई फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 13, 2025

40 साल की महिला का 16 साल के लड़के पर आया दिल, मकान मालिक के बेटे के साथ हो गई फरार

डेस्कः इश्क का एक अनोखा मामला एक बार फिर उत्तर प्रदेश से निकलकर सामने आया है। इस बाद 40 साल की महिला का दिल 16 साल के लड़के पर आ गया। महिला नाबालिग लड़के को लेकर फरार हो गई। लड़के के परिजनों ने महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लड़के के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि लड़के को बहला फुसलाकर महिला फरार हो गई।

कमल कौर भाभी की गंदे वीडियो डालने की वजह से हुई हत्या, अश्लील रील बनाने को लेकर दी गई थी धमकी
मामला यूपी के गोविंद नगर थाना क्षेत्र का है जहां दबौली निवासी पिता की तहरीर के अनुसार उनके मकान में 40 साल की माधुरी अपने पति और तीन बच्चों के साथ किराए पर रहती थी। 31 मार्च 2025 की दोपहर वह 16 वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गई। उन्होंने आशंका जताई है कि महिला उनके बेटे से अनैतिक कार्य करा सकती है। उसकी अपने पति से बिल्कुल नहीं पटती है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोर की सकुशल बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

See also  बीजेपी विधायक के होटल में ठहरी महिला श्रद्धालु का नहाते हुए बनाया गया वीडियो, मां विन्ध्वासिनी धाम में दर्शन करने आई थी महिला 

झारखंड के होटल और गेस्ट हाउस में हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने की छापेमारी तो पकड़े गए युवक और युवतियां
पिता ने बताया कि महिला ने बेटे को इस कदर जाल में फंसाया कि उसे कुछ समझ ही नहीं आता। महिला से बात करने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। पुलिस का कहना है कि, एक सप्ताह पहले भी दोनों दिल्ली भाग गए थे। किशोर ने बताया कि माता-पिता द्वारा मारपीट के कारण वह महिला के साथ गया था। हालांकि, थाने में पंचायत के बाद किशोर अपने मामा के पास इटावा चला गया था। फिर महिला भी पहुंच गई और फिर से किशोर को अपने साथ भगा ले गई।

सोनम रघुवंशी बुर्का पहनकर शिलांग से हुई थी फरार, पटना के रास्ते पहुंची थी इंदौर,जानिए कैसे रची गई पूरी साजिश
पुलिस को दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली है, हालांकि उनके बीच संबंधों की पुष्टि नहीं हुई है। परिवार ने पुलिस और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही किशोर को बरामद कर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है।

See also  CCL के कोलियरी में CBI का छापा, सेफ्टी ऑफिसर रंगे हाथ घूस लेता हुआ गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now