8 लोगों का कातिल निकला तांत्रिक कमरुद्दीन, जिन्न का डर दिखा महिलाओं से बनाए अवैध संबंध; खौफनाक राज उजागर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 14, 2026

Delhi-tantrik-kamruddin

दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र स्थित पीरागढ़ी थाना क्षेत्र में कार में तीन शव मिलने के मामले में हर दिन चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। झाड़-फूंक करने वाले हत्यारोपी कमरुद्दीन से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि उसने यूपी, हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों में जिन्न का दर दिखाकर महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। वह धनवर्षा के लिए जिन्न से मिलाने के नाम परिवार की महिला को कमरे में अकेले लेकर जाता था।

जांच में यह भी पता चला है कि झाड़ फूंक के झांसे में आने वाले आठ लोगों की वह अब तक हत्या कर चुका है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि इस घटना में मारी गई महिला लक्ष्मी के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच की गई तो पुलिस को फोन से कई लड़कियों और महिलाओं की ऐसी तस्वीरें मिली हैं, जिनमें वे झाड़-फूंक या जादू टोना कराने की मुद्रा में बैठी हैं। उनके बाल खुले थे और उनके हाथों में निजी विवरण लिखे कागज थे।

See also  बिहार में SIR का पहला चरण पूरा, 7 करोड़ से ज्यादा फॉर्म हुए जमा; 65 लाख वोटरों के कटेंगे नाम

प्रिंस खान गिरोह का खास गुर्गा किशन खान उर्फ तसलीम खान गिरफ्तार, धनबाद पुलिस को मिली सफलता, व्यवसायियों का नंबर कराता था उपलब्ध

जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि आरोपित कमरुद्दीन ग्राहकों के सामने शर्त रखता था कि धनवर्षा के लिए परिवार की किसी लंबी और सुंदर महिला का चयन जिन्न करेगा। धन प्राप्ति के लिए उस महिला को जिन्न के साथ शारीरिक संपर्क स्थापित करना होगा। इस बीच महिला अपने साथ फोन लेकर नहीं जा सकती थी, यदि फोन है तो उसे फ्लाइट मोड में रखना होता था।

वह पीड़ितों को डराता था कि यह संपर्क जिन्न द्वारा अदृश्य रूप में किया जाएगा और महिला को इसका शारीरिक पता भी नहीं चलेगा। इसके बाद धनप्राप्ति नहीं होने पर वह महिला के स्वास्थ्य या किसी जानवर जैसे कुत्ता या बिल्ली के काटने का बहाना बनाकर जिन्न के नाराज होने का डर दिखा अनुष्ठान दोबारा करने के नाम पर दोबारा रकम ठगता था।

See also  बिहार में फिर पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 3 किमी रिवर्स गाड़ी दौड़ाकर जान बचाई

समस्तीपुर के ज्वेलरी दुकान में करोड़ों की लूट, फायरिंग कर भागे बदमाश,विरोध में सड़क जाम व आगजनी

पुलिस सूत्रों की मानें तो उसने दिल्ली, यूपी हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों में दर्जनो परिवारों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस अब ऐसे परिवारों की पहचान करने में जुट गई है। पूछताछ के दौरान कमरुद्दीन ने अब तक कुल आठ लोगों की हत्या किए जाने की बात कुबूल की है। इनमें दिल्ली के पीरागढ़ी का ताजा मामला, फिरोजाबाद और राजस्थान के मामले शामिल हैं। आरोपी फिलहाल पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उसके इस अंतरराज्यीय नेटवर्क को खंगालने के लिए राजस्थान और उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क साधा है।

उपायुक्त ने बताया कि जांच में पता चला है कि पीरागढ़ी मामले में रणधीर, शिव नरेश और लक्ष्मी ने जिस लड्डू को खाया था उसमें सल्फास (एल्युमीनियम फास्फेट) और काफी मात्रा में नींद की गोलियां मिली थी। सल्फास एक प्रतिबंधित कीटनाशक है, जिसका उपयोग केवल विशेष अनुमति पर ही किया जा सकता है।

See also  खुलने लगी महागठबंधन की गांठे, कांग्रेस की सीटों पर RJD उतार रही प्रत्याशी; तनातनी बढ़ी

नेक्सजेन कंपनी के मालिक विनय कुमार सिंह सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद जेल से हुए रिहा, एसीबी ने दर्ज किया था केस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now