बिहार में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, पटना से वैशाली तक हिली धरती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 7, 2025

bhukamp

Earthquake in Bihar: बिहार में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। राजधानी पटना से लेकर मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, वैशाली सहित कई जिलों में धरती हिली। सुबह-सुबह झटके लगने से लोग अचानक नींद से जग गए। कई जगहों पर तो लोग डर के मारे अपने घरों के बाहर भी आ गए। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बिहार में अभी तक क्षति की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 6 बजकर 38 मिनट पर भूकंप के झटके लगे। बिहार के कई जिलों में लोगों ने ये झटके महसूस हुए। बिहार में रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई जा रही है। इसका केंद्र नेपाल की सीमा के पास तिब्बत में रहा। हालांकि, तिब्बत में भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा, विवादों के बीच लिया बड़ा फैसला

See also  आज भी चौकी पर ही सोते हैं नीतीश कुमार, अशोक चौधरी ने बताया- सीएम के बेडरूम में बस 3 सामान

पटना में भूकंप महसूस होने के बाद डर के मारे लोग अपने अपार्टमेंट से बाहर निकल गए। सुबह-सुबह ठंड में सड़कों पर भीड़ जमा हो गई। सीवान, सुपौल, गोपालगंज में भी भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना है। फिलहाल कहीं से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सुपौल जिले के सिमराही निवासी अनिल भगत और सुजीत कुमार ने मीडिया को बताया कि वह घर में बिस्तर पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान उन्हें झटके महसूस हुए। फिर छत का पंखा हिलते देखकर वो परिवार के साथ घर के बाहर निकल गए।

सुौपल शहर के लोहियानगर चौक निवासी गणेश जायसवाल, पप्पू कुमार और सुरेश कुमार ने बताया कि भूकंप के दौरान वह शिव मंदिर में थे। हल्का झटका महसूस हुआ। इसके बाद मंदिर की घंटी हिलकर आवाज करने लगी।

प्रशांत किशोर मामले में नया मोड़, कोर्ट ने दे दिया बिना शर्त जमानत, जेल से बाहर आए PK

See also  धनबाद में सड़क पर पोस्टर के जरिये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अपमान, JMM ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now