- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

सांसद सुखदेव भगत के घर का गृह प्रवेश, दिल्ली में आदिवासी रीति रिवाज के साथ की पूजा

सांसद सुखदेव भगत के घर का गृह प्रवेश, दिल्ली में आदिवासी रीति रिवाज के साथ की पूजा

डेस्कः लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने दिल्ली स्थित आवास का गृह प्रवेश किया। इस दौरान उन्होने आदिवासी रीति रिवाज और सरना संस्कृति के अनुरूप पूजा कर गृह में प्रवेश किया। आदिवासी समाज की अस्मिता और परंपरा को आगे बढ़ाने हुए सुखदेव भगत का पूरा परिवार इस गृह प्रवेश के दौरान मौजूद रहा।सांसद सुखदेव भगत लोहरदगा से अपने गांव नदिया के पाहन-पुजार को साथ लेकर दिल्ली गए। जहां पर पाहन पुजार ने आदिवासी रीति रिवाज से शुभ कार्य के लिए डंडा कट्टना अनुष्ठान कराकर सांसद का गृह प्रवेश कराया। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी आदिवासी सांसद ने आवंटित सरकारी आवास में आदिवासी रीति-रिवाज से गृह प्रवेश अनुष्ठान किया हो।

whatsapp image 2025 06 09 at 13531 pm 1749457490

धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथिः राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समाधि स्थल जाकर दी श्रद्धांजलि
सांसद सुखदेव भगत को केंद्र सरकार द्वारा नई दिल्ली के प्रतिष्ठित क्षेत्र 14C फिरोजशाह रोड पर एक सरकारी आवास आवंटित किया गया है। इस शुभ अवसर पर उन्होंने अपने गांव लोहरदगा जिले के नदिया गांव से पाहन-पुजार (आदिवासी धार्मिक पुरोहित) को विशेष रूप से दिल्ली बुलाया। पाहन पुजार ने आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार ‘डंडा कट्टना’ अनुष्ठान सम्पन्न कराकर पारंपरिक पूजा के माध्यम से गृह प्रवेश कराया।

See also  नीतीश सरकार में मंत्री रही रेणु कुशवाहा RJD में शामिल, तेजस्वी ने कहा- 'कुशवाहा समाज एक कदम चलेगा हम चार कदम चलेंगे'

1 5

 

पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव और उनके समर्थकों को पुलिस ने लिया हिरासत में, सिरमटोली फ्लाइओवर से जुड़ा हुआ है मामला

दिल्ली स्थित अपने आवास के गृह प्रवेश के मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि “सरकारी व्यवस्था और आदिवासी संस्कृति का संतुलन बनाना हमारा कर्तव्य है। जहां हम आधुनिक भारत का हिस्सा हैं, वहीं हमें अपनी जड़ों से भी जुड़े रहना है। यही पहचान हमें खास बनाती है।” इस अनुष्ठान में सांसद की धर्मपत्नी अनुपमा भगत, उनके पुत्र अभिनव सिद्धार्थ और शाश्वत सिद्धार्थ भी शामिल हुए। पूरे माहौल को पारंपरिक आदिवासी संगीत, हर्बल धूप, और पवित्र जल छिड़काव जैसी विधियों से शुद्ध किया गया।

4 63 4WhatsApp Image 2025 06 09 at 17.09.04 edcd5387

हजारीबाग के ओपन जेल से तीन बांग्लादेशी फरार, मचा हड़कंप, सुरक्षा पर उठे सवाल

WhatsApp Image 2025 06 09 at 17.02.11 c045a582

बता दे कि लोकसभा में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने सरना मां के नाम से शपथ लिया था। अब यह दूसरा मौके है जहां पर आदिवासी रीति-रिवाज से सरकारी आवास का सांसद सुखदेव भगत ने गृह प्रवेश अनुष्ठान कराया है।

See also  ट्रेन से बार-बार बजता हॉर्न सुन घर से बाहर निकले लोग, शराब के लिए पटना में रोक दी Train

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now