पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव और उनके समर्थकों को पुलिस ने लिया हिरासत में, सिरमटोली फ्लाइओवर से जुड़ा हुआ है मामला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 9, 2025

पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव और उनके समर्थकों को पुलिस ने लिया हिरासत में, सिरमटोली फ्लाइओवर से जुड़ा हुआ है मामला

रांचीः झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव और उनके कई समर्थकों को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के मौके पर कोकर स्थित समाधि स्थल पर माल्यार्पण करने पहुंची गीता श्री उरांव को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

झारखंड के देवघर से आया हैरान करने वाला VIDEO, शख्स की मौत के बाद रोने लगा बंदर, शव को लगा चुमने, अर्थी के साथ पहुंचा श्मशान घाट
दसअसल, गीता श्री उरांव और उनके समर्थकों ने सिरमटोली फ्लाइओवर के रैंप को लेकर 30 मार्च को पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इस मामले में गीता श्री उरांव समेत 21 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ चुटिया थाने में मामला दर्ज किया था। कहा जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले को लेकर ही गीता श्री उरांव को हिरासत में लिया है। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें हेरेंज टोप्पो, कुंदरसी मुंडा, फुलचंद तिर्की, संगीता कच्छप, हर्षिता मुंडा, सन्नी हेमरोम, विजय उरांव, बाहा लिंडा, उर्मिला कच्छप, संदीप तिर्की, कलिका गाड़ी, सिमी मुंडा सहित 15 से 20 लोग शामिल हैं।

See also  थाने के अंदर पुलिस अधिकारी की पिटाई, राजनीतिक दल का फर्जी झंडा लगाये दो युवकों ने पीटा, वीडियो आया सामने
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now