रांचीः धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सोमवार को राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि दी। आदिवासी रीति रिवाज और परंपरा के अनुसार बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे।
पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव और उनके समर्थकों को पुलिस ने लिया हिरासत में, सिरमटोली फ्लाइओवर से जुड़ा हुआ है मामला
इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, भाकपा माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य सहित अन्य नेताओं ने समाधि स्थल पहुंचकर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी।
झारखंड के देवघर से आया हैरान करने वाला VIDEO, शख्स की मौत के बाद रोने लगा बंदर, शव को लगा चुमने, अर्थी के साथ पहुंचा श्मशान घाट
बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर उन्हे श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि “धरती आबा ने छोटी उम्र में जो काम किया, वो आज भी हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा है. उन्होंने अपने संघर्ष से हमें ये सिखाया कि असमानता और अन्याय के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ जाए. सरकार उनके दिखाए रास्ते पर चलकर आदिवासी समाज के हक और अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.”
शराब घोटाला उजागर करने वाले दो IAS को नोटिस, जमशेदपुर और रामगढ़ के DC को देनी होगी गवाही
वहीं राज्यपाल संतोष गंगवार ने इस अवसर पर कहा कि “बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि आदिवासी चेतना और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं. उन्होंने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और आदिवासी समाज को आत्मसम्मान की राह दिखाई.”
IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरपुन्जे शहीद, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का बड़ा हमला
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि देश के जननायक है, झारखंड से स्वतंत्रता संग्राम के अलग उलगुलान की तैयारी हुई थी और यहीं से शुरुआत भी हुई,आज हम सब उन्हें नमन कर रहे हैं। समाधि स्थल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि आदिवासियों के साथ इस राज्य में छल हो रहा है। एक बार फिर भगवान बिरसा मुंडा के तर्ज पर उलगुलान करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जागो आदिवासी जागो मूलवासी।
बिहार में फर्जी थाना खोला, 500 लोगों को नकली वर्दी पहनाकर बनाया सिपाही, वसूली का हैरान करने वाला खेल
बता दें कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था और 9 जून 1900 को अंग्रेजों की कैद में रांची जेल में उनका निधन हो गया था। उन्हें ‘उलगुलान’ का नायक और ‘धरती आबा’ के रूप में पूजा जाता है। उनकी पुण्यतिथि को झारखंड में शौर्य और बलिदान के प्रतीक दिवस के रूप में मनाया जाता है।














