डेस्कः लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने दिल्ली स्थित आवास का गृह प्रवेश किया। इस दौरान उन्होने आदिवासी रीति रिवाज और सरना संस्कृति के अनुरूप पूजा कर गृह में प्रवेश किया। आदिवासी समाज की अस्मिता और परंपरा को आगे बढ़ाने हुए सुखदेव भगत का पूरा परिवार इस गृह प्रवेश के दौरान मौजूद रहा।सांसद सुखदेव भगत लोहरदगा से अपने गांव नदिया के पाहन-पुजार को साथ लेकर दिल्ली गए। जहां पर पाहन पुजार ने आदिवासी रीति रिवाज से शुभ कार्य के लिए डंडा कट्टना अनुष्ठान कराकर सांसद का गृह प्रवेश कराया। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी आदिवासी सांसद ने आवंटित सरकारी आवास में आदिवासी रीति-रिवाज से गृह प्रवेश अनुष्ठान किया हो।
धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथिः राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समाधि स्थल जाकर दी श्रद्धांजलि
सांसद सुखदेव भगत को केंद्र सरकार द्वारा नई दिल्ली के प्रतिष्ठित क्षेत्र 14C फिरोजशाह रोड पर एक सरकारी आवास आवंटित किया गया है। इस शुभ अवसर पर उन्होंने अपने गांव लोहरदगा जिले के नदिया गांव से पाहन-पुजार (आदिवासी धार्मिक पुरोहित) को विशेष रूप से दिल्ली बुलाया। पाहन पुजार ने आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार ‘डंडा कट्टना’ अनुष्ठान सम्पन्न कराकर पारंपरिक पूजा के माध्यम से गृह प्रवेश कराया।
दिल्ली स्थित अपने आवास के गृह प्रवेश के मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि “सरकारी व्यवस्था और आदिवासी संस्कृति का संतुलन बनाना हमारा कर्तव्य है। जहां हम आधुनिक भारत का हिस्सा हैं, वहीं हमें अपनी जड़ों से भी जुड़े रहना है। यही पहचान हमें खास बनाती है।” इस अनुष्ठान में सांसद की धर्मपत्नी अनुपमा भगत, उनके पुत्र अभिनव सिद्धार्थ और शाश्वत सिद्धार्थ भी शामिल हुए। पूरे माहौल को पारंपरिक आदिवासी संगीत, हर्बल धूप, और पवित्र जल छिड़काव जैसी विधियों से शुद्ध किया गया।
हजारीबाग के ओपन जेल से तीन बांग्लादेशी फरार, मचा हड़कंप, सुरक्षा पर उठे सवाल
बता दे कि लोकसभा में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने सरना मां के नाम से शपथ लिया था। अब यह दूसरा मौके है जहां पर आदिवासी रीति-रिवाज से सरकारी आवास का सांसद सुखदेव भगत ने गृह प्रवेश अनुष्ठान कराया है।
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने आदिवासी रीति-रिवाज से नई दिल्ली के फिरोज शाह रोड 14-C स्थित सरकारी आवास का गृह प्रवेश कराया@sukhdeobhagat pic.twitter.com/YtCEbXaQpZ
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 9, 2025










