योगेंद्र साव पुलिस कार्रवाई के डर से हो गए धरना स्थल से गायब, माइंस बंद करने और मारपीट मामले में पूर्व मंत्री के 5 गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 18, 2025

योगेंद्र साव पुलिस कार्रवाई के डर से हो गए धरना स्थल से गायब, माइंस बंद करने और मारपीट मामले में पूर्व मंत्री के 5 गिरफ्तार

हजारीबागः केरेडारी के चट्टी बरियातू कोल परियोजना में जमीन अधिग्रहण को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। इसको लेकर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव दो अगस्त से धरने पर हैं। रविवार को हजारीबाग पुलिस ने योगेंद्र साव के पांच बाउंसर को माइंस बंद करने और मारपीट मामले को लेकर गिरफ्तार किया।

लोहरदगा में दंपत्ति के बीच विवाद का खूनी अंजाम, पत्नी ने गुस्से में काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, हालत नाजुक
इधर, छापेमारी की सूचना मिलते ही जोरदाग डुमरी टांड के पास धरने पर बैठे योगेंद्र साव राम में ही वहां से गायब हो गए। सुबह उनकी पत्नी निर्मला देवी और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने धरने की कमान संभाली। लेकिन पुलिस का दवाब बढ़ते ही अंबा प्रसाद भी वहां से निकल गई। निर्मला देवी वहां बैठी रहीं। दोपहर में उन्होने भी धरना स्थल छोड़ दिया और लबनियां मोड़ भदईखाप के पास हजारीबाग-टंडवा रोड़ को जाम कर दिया। फिर बड़ी संख्या में पुलिस जाम स्थल पर भी पहुंच गई। लेकिन निर्मला देवी सड़क से हटने को तैयार नहीं थी। देर शाम तक वहां जाम लगा था। पुलिस निर्मला देवी को हटाने की कोशिश कर रही थी। वहीं योगेंद्र साव और अंबा प्रसाद के वहां से निकलते ही कंपनी ने डिस्पैच का काम भी शुरू कर दिया।

See also  हजारीबाग में 3 मंजिला मकान में लगी आग, बुझाने गए युवकों को लगानी पड़ी छलांग

रांची के कावेरी रेस्टूरेंट में ग्राहक के साथ गुंडागर्दी, खाना में देरी की शिकायत पर जमकर पीटा, VIDEO हुआ वायरल
वहीं दूसरी ओर अंबा प्रसाद ने दक्षिण भारत के बीजेपी सांसद सीएम रमेश के भाई सीएम राजेश पर धमकी देने का आरोप लगाया है। राजेश ऋत्विक माइनिंग कंपनी के मालिक है। धुर्वा स्थित आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में अंबा ने कहा कि राजेश ने धमकी दी है कि वे मेरे पिता को जेल भिजवा कर रहेंगे। उनका राजनीतिक जीवन खत्म कर देंगे। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन से अनुमति लेकर धरना शुरू किया था लेकिन घर पर 400 से अधिक पुलिसकर्मियों को भेज दिया। पुलिस ने गार्ड, ड्राइवर और रैयतों को पीटा। उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुझे डर है कि कंपनी के खिलाफ आवाज उठाने पर कहीं प्रशासन उनका भी हाल सूर्या हांसदा वाला न कर दें।

जयराम महतो के बाद अब सूर्या हांसदा के गांव पहुंचे BJP के 7 बड़े नेता, फर्जी केस में किया गया एनकाउंटर, मामले की हो CBI जांच
दरअसल, हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित चट्टी बरियातू माइंस के प्रबंधन और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। विवाद तब शुरू हुआ, जब एनटीपीसी ने माइंस की जमीन पर कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित योगेंद्र साव की पत्नी और पूर्व विधायक निर्मला देवी के चिमनी ईंट भट्ठे की चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया था।काम बंद कराने के कारण एमडीओ कंपनी ऋत्विक कंपनी को करीब 25 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही थी।

See also  बुधवार को रांची लौटेंगे कांग्रेस के नाराज विधायक, केसी वेणुगोपाल के समझाने के बाद नाराजगी हो गई खत्म
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now