औरंगाबाद में चलती कार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में छापेमारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 1, 2026

औरंगाबाद में चलती कार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में छापेमारी

डेस्कः बिहार के औरंगाबाद में दिल्ली जैसी घटना को अंजाम दिया गया है। तीन युवकों ने चलती कार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। करीब 6 घंटे बाद पीड़िता को उसके गांव के पास छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।तीसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान माली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रिंस कुमार सिंह और रौशन कुमार सिंह के रूप में हुई है। वहीं राजू कुमार उर्फ झुनु फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, नाबालिग का एक आरोपी से परिचय था। आरोप है कि युवक ने मोबाइल फोन के जरिए उसे घर से बाहर बुलाया। इसके बाद उसे कार में बिठाकर कुटुंबा थाना क्षेत्र के एक स्थान पर ले जाया गया, जहां तीनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

See also  सिरमटोली सरना स्थल से रैंप हटाने को लेकर हंगामा करने वालों पर कार्रवाई, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव सहित 24 पर प्राथमिकी दर्ज

दो आरोपी गिरफ्तार: गिरफ्तार दो आरोपियों की पहचान माली थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है।तीसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल, औरंगाबाद में कराया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now