जयराम महतो के बाद अब सूर्या हांसदा के गांव पहुंचे BJP के 7 बड़े नेता, फर्जी केस में किया गया एनकाउंटर, मामले की हो CBI जांच

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 17, 2025

जयराम महतो के बाद अब सूर्या हांसदा के गांव पहुंचे BJP के 7 बड़े नेता, फर्जी केस में किया गया एनकाउंटर, मामले की हो CBI जांच

रांचीः गोड्डा के चर्चित सूर्य नारायण हांसदा के एनकाउंटर के बाद अब इस मामले पर राजनीति तेज हो गई है। डुमरी विधायक जयराम महतो के बाद अब बीजेपी के 7 बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व सूर्या हांसदा के गांव पहुंचे। अर्जुन मुंडा ने ललमटिया में सूर्या हांसदा के परिवार के लोगों से मुलाकात के बाद इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। मुंडा ने कहा कि इनके खिलाफ कई केस हुए लेकिन अंततः 14 केस में वो बरी हो गए जो फर्जी तरीके से लगा गए थे। ऐेसे लोगों की साजिश उनके साथ और उनके परिवार के साथ लगातार लगा रहा। यही कारण है कि जब भी कोई घटना होती थी इनका नाम इसमें जोड़ा जाता था।

Breaking News: झारखंड के गवर्नर रहे चुके सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
मुंडा ने ललमटिया थाना क्षेत्र के डकैता गांव में मीडिया से आगे बातचीत करते हुए कहा कि 27 मई को जिस दिन का एफआईआर इनके खिलाफ में होता है उस दिन ये अपने बेटे के जन्मदिन पर यहां के सभी लोगों के साथ मौजूद थे। जन्मदिन के कार्यक्रम में पूरे परिवार के लोग रहने बाद उनपर एक फर्जी केस लगाया जाता है और पुलिस उनका एनकाउंटर कर देती है। इस तरह के कई केस उनपर होते है। मुंडा ने फिर से सूर्या हांसदा का पोस्टमार्टम करने और पूरे मामले की सीबीआई से जांच करने की मांग की है।

See also  भ्रष्टाचार के खिलाफ जिंदगी की जंग हार गए पंचायत सेवक सुखराम महतो, BDO समेत चार पर लगाया था आरोप

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां दामोदर नदी में विसर्जित, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गरीबों के बीच बांटे जरूरत के सामान
अर्जुन मुंडा के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन,पूर्व विधायक लोबिन हांसदा और पूर्व विधायक अमित मंडल मौजूद थे।मुंडा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 10 अगस्त को सूर्या हांसदा को गिरफ्तार किया जाता है। 11 अगस्त को एनकाउंटर बताकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर डेथ साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा का परिवार ललमटिया और डकैता गांव के स्थानीय लोगों के प्रधान का घर है। यह ट्रेडिशनल हेड मेन है। सामुदायिक रूप से इस परिवार के लोगों ने और खासकर सूर्या हांसदा ने परंपरा निभायी है।अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह गोड्डा पुलिस की गहरी साजिश है। सूर्या हांदसा की हत्या की गयी और पुलिस ने इसे मुठभेड़ का नाम दे दिया।यह साफ दिख रहा है कि मामला कुछ और है, कहानी कुछ और बनायी गयी है।

See also  ऑर्केस्ट्रा के नाम पर हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने छापेमारी कर 10 लड़कियों को बचाया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now