- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

हिंडाल्को ने ट्रक ड्राइवरों के सम्मान में किया सारथी उत्सव 2025 का आयोजन, 25 चालकों को मिला विशेष सम्मान

हिंडाल्को ने ट्रक ड्राइवरों के सम्मान में किया सारथी उत्सव 2025 का आयोजन, 25 चालकों को मिला विशेष सम्मान

लोहरदगा : आदित्य बिड़ला समूह की मेटल फ्लैगशिप कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सोमवार को लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत पाखर बाक्साइट माइंस में ट्रक चालकों के सम्मान में भव्य आयोजन किया। सारथी उत्सव 2025 नामक इस कार्यक्रम में 250 से अधिक ट्रक ड्राइवरों ने हिस्सा लिया। मौके पर हिंडाल्को के माइनिंग एंड मिनरल्स कॉरपोरेट प्रमुख बीके झा ने कहा कि ट्रक ड्राइवर कंपनी के लिए सिर्फ श्रमिक नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य हैं। उनके योगदान के बिना उत्पादन और सप्लाई चेन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इनकी मेहनत ही कंपनी के लक्ष्यों को गति देती है। वहीं, हिंडाल्को के लॉजिस्टिक प्रमुख सुकांत दास ने कहा कि सारथी उत्सव का मकसद ट्रक चालकों के साथ सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझना है। इस अवसर पर लोहरदगा की एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, डीटीओ जया शंखी मुर्मू सहित हिंडाल्को के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

See also  लोहरदगा में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,ईद मिलादुन्नबी पर पूरे अकीदत के साथ झूम उठा शहर

WhatsApp Image 2025 09 08 at 18.15.45 6a4aa565

सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का संशोधित परिणाम JSSC ने किया जारी, घट गए 484 अभ्यर्थी

हिंडाल्को ने ट्रक ड्राइवरों का बढ़ाया सम्मान : डीसी
उापयुक्त डा. कुमार ताराचंद ने कहा कि खनन उद्योग की रीढ़ ट्रक ड्राइवर हैं। इनके बिना बाक्साइट व्यापार की परिकल्पना अधूरी है। हिंडाल्को ने सारथी नाम देकर न केवल इनके योगदान को मान्यता दी है, बल्कि समाज में इन्हें नई पहचान भी दिलाई है। डा. ताराचंद ने
ट्रक ड्राइवरों को संबोधित करते हुए कहा कि सम्मान के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। सारथी के रूप में उन्हें सुरक्षित परिवहन, समयबद्ध आपूर्ति और नियमों के पालन की जिम्मेदारी और गंभीरता से निभानी होगी। उन्होंने हिंडाल्को के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन श्रमिकों व चालकों के मनोबल को नई ऊर्जा देते हैं।

WhatsApp Image 2025 09 08 at 18.16.14 fd6fd361

अपनी कार्यकुशलता पर ध्यान दें ट्रक ड्राइवर : एसपी
लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रक ड्राइवरों को अपनी कार्यकुशलता और सतर्कता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न केवल उनके जीवन के लिए जरूरी है, बल्कि कंपनी और समाज दोनों के लिए अहम है। उन्होंने कहा कि सारथी उत्सव जैसे आयोजन ड्राइवरों में आत्मविश्वास और गर्व की भावना पैदा करते हैं।

See also  लोहरदगा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में आदर्श जिला बनाना है, DC-SP के साथ मुलाकात के बाद बोले धीरज साहू

WhatsApp Image 2025 09 08 at 18.15.06 4cc42c18

25 ट्रक चालकों को मिला सम्मान
सेंटर फॉर ड्राइवर रिलेशन मैनेजमेंट (सीडीआरएम) और हिंडाल्को द्वारा 25 ट्रक ड्राइवरों को उनके उत्कृष्ट कार्य, सुरक्षा नियमों के पालन और आदर्श व्यवहार के लिए सम्मानित किया गया। इन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से उपस्थित अन्य ड्राइवरों में भी उत्साह और गर्व की भावना झलकी।

WhatsApp Image 2025 09 08 at 18.16.40 febb3303

ड्राइवरों ने साझा किए अनुभव
कार्यक्रम में मौजूद कई ट्रक चालकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हिंडाल्को ने उन्हें परिवार का सदस्य मानकर जो सम्मान दिया है, वह अभूतपूर्व है। इससे उन्हें और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कंपनी प्रबंधन का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वे सुरक्षा नियमों और अनुशासन का पालन करते हुए कंपनी के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now