झारखंड ATS ने 16 जगहों पर की छापेमारी, आठ संदिग्ध आतंकियों से हो रही है पूछताछ, हथियार और आग्नेयास्त्र बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 22, 2024

पहलगाम टेरर अटैक के बाद धनबाद में ATS की बड़ी कार्रवाई, हिज्ब उत-तहरीर का पांचवां संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, 1 साल पहले जेल से निकला था बाहर

रांची: झारखंड एटीएस की टीम ने 16 जगहों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) आतंकी संगठन के 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस की टीम ने लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के कुडू -कैरो के सीमांत गांव हेंजला से एक आतंकी को दो हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। हजारीबाग के पेलावल समेत अन्य जिलों में 16 जगहों पर छापेमारी कर सात आतंकियों को गिरफ्तार किया है। लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के हेंजला गांव निवासी मुस्लिम अंसारी का पुत्र अल्ताफ अंसारी की गिरफ्तारी हुई है। अल्ताफ अंसारी के घर की सर्च में दो कंट्री मेड हथियार मिला है।

lohardaga ats

हजारीबागः हवलदार की हत्या कर फरार होने वाला कैदी गाजियाबाद से गिरफ्तार, बदलापुर फिल्म देखकर बनाई थी शाहिद ने भागने की योजना

झारखंड एटीएस, एसटीएफ, रांची पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्ति अभियान में ने केद्रीय एजेंसी की सूचना के आधार पर रांची, हजारीबाग और लोहरदगा में 16 जगहों पर छापेमारी की गई है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता अमल वी होमकर ने बताया कि अभी तक आठ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सर्च अभियान के दौरान कुछ अवैध हथियार, आग्नेयास्त्र, लैपटॉप, मोबाइल फोन, कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद किये गए है। इन सभी संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही साथ जो दस्तावेज बरामद हुए है उनका सत्यापन किया जा रहा है और उस आधार पर छापेमारी अभियान अभी चल रहा है। जैसे ही इन संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ खत्म और दस्तावेजों का सत्यापन हो जाएगा, जो छापेमारी अभियान खत्म हो जाएगा तो इस मामले में जो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। चूंकि ये अभियान कई लोकेशन पर ज्वाइंट टीम के द्वारा अभी भी चल रहा है, तो इससे संबंधित आगे की जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद दी जाएगी।

See also  बीजेपी के सांसद अजय निषाद कांग्रेस में शामिल, मुजफ्फरपुर से मिल सकता है टिकट

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now