- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड में मानसून हुआ एक्टिव, रांची में 20 एमएम बारिश, आज पूरे राज्य में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 21, 2026

झारखंड में मानसून हुआ एक्टिव, रांची में 20 एमएम बारिश, आज पूरे राज्य में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

रांचीः झारखंड में मानसून के प्रवेश के 10 दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तर रफ्तार नहीं पकड़ा है। कुछ जिलों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। शनिवार को भी रांची सहित चार जिलों में झमाझम बारिश हुई। रांची में 20 एमएम, गुमला में 2.5 एमएम, हजारीबाग में 1 एमएम और पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में सबसे अधिक 23.5 एममए बारिश हुई। इस दौरान कई क्षेत्रों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। मौसम विभाग ने 21 जून को भी बारिश होने की संभावना जताई है और रविवार सुबह से राजधानी रांची समेत कई जगहों पर बारिश हो रही है और मौसम खुशनुमा बन गया है। राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में और उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अब सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।विभाग ने रांची सहित पूर्वी और मध्य भागों के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मेघ गर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
20 से 25 जून तक रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 से 22 जून तक पूरे राज्य में बादल छाए रहने और विभिन्न स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।वहीं 24 और 25 जून तक अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा जारी रहेगी। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें नामकुम में सबसे अधिक 55 मिमी वर्षा दर्ज की गई।रांची में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले की तुलना में 3.5 डिग्री कम है। वहीं मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पलामू, गढ़वा और चतरा में उमस वाली गर्मी
मौसम विभाग ने 25 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।अधिकांश क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। हालांकि उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा और चतरा में कहीं-कहीं गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है।जारी आकड़ों के अनुसार 1 से 19 जून के बीच राज्य में सामान्य से 56 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, लेकिन अब मानसून के सक्रिय होने से स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

See also  राज्यपाल ने मॉब लिंचिंग विधेयक को वापस लौटाया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now