सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का संशोधित परिणाम JSSC ने किया जारी, घट गए 484 अभ्यर्थी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 8, 2025

सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का संशोधित परिणाम JSSC ने किया जारी, घट गए 484 अभ्यर्थी

रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सोमवार को सुबह प्रारंभिक विद्यालयों में सहायक आचार्य नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के तहत इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा एक से पांच) का संशोधित परिणाम जारी कर दिया।संशोधित परिणाम में कुल 4,333 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस तरह पूर्व में जारी परिणाम की तुलना में 484 अभ्यर्थी कम सफल हुए हैं। पूर्व में जारी परिणाम में कुल 4,817 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे। यह परीक्षा कुल 11 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए हुई थी। इस तरह, 6,667 पद रिक्त रह गए।

पहलगाम हमले को लेकर बिहार में NIA की छापेमारी, आरोपी एखलाख के निशानदेही पर कटिहार में रेड, हिरासत में दुर्गापुर का इकबाल
आयोग ने यह संशोधित परिणाम सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आदेश पर जारी किया है।इससे पहले जारी परिणाम में जेटेट उत्तीर्ण आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को दोहरा आरक्षण का लाभ देते हुए उनके प्राप्तांक के आधार पर अनारक्षित श्रेणी में चयन कर लिया गया था, जिसे सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन बताया गया था।

See also  JPSC की परीक्षा में अशुद्धियों की भरमार, हर सवाल में 3-4 गलतियां, सर्वोच्च न्यायालय से लेकर शहीद के नाम भी सही नहीं लिखा गया

गिरिडीह के गांडेय नवोदय विद्यालय में जूनियर छात्रों से रैगिंग, सीनियर ने पीटा
अब सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तहत जेटेट में प्राप्त आरक्षण के आधार पर अपने आरक्षण कोटि में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अनारक्षित कोटि से अपनी आरक्षण कोटि में स्थानांतरित करने के साथ-साथ पारा कोटि के वैसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा अधिकतम उम्र सीमा की छूट प्राप्त की गई है, उन्हें अनारक्षित कोटि से अपनी आरक्षण कोटि में स्थानांतरित करते हुए हुए संशोधित परिणाम जारी किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, फोन कर कहा-‘तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे’
जारी परिणाम में यह भी कहा गया है कि उच्च न्यायालय के आनेवाले अंतिम आदेश से यह परिणाम प्रभावित होगा। साथ ही प्रमाणपत्रों की अस्पष्टता के कारण कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम लंबित रखा गया है। विभाग के मार्गदर्शन के बाद उनका परिणाम जारी किया जाएगा।बताते चलें कि आयोग ने इससे पहले स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा छह से आठ) नियुक्ति में गणित एवं विज्ञान विषय का परिणाम जारी किया था। इसमें भाषा तथा सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम जारी होना बाकी है।

See also  JPSC परीक्षा घोटालाः CID के रडार पर OMR शीट छिपाने वाले 454 अभ्यर्थी, लटकी गिरफ्तारी की तलवार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now