हिमाचल में बिहारी परिवार के साथ दर्दनाक हादसाः आग में झुलस दो मासूम और महिला की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 17, 2023

 

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना में बिहार के मजदूर परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हुआ है । हरोली विधानसभा के केलुआ माजरा में हुए भीषण अग्निकांड में तीन लोगों की जान चली गई। इस घटना में 25 साल की महिला उसकी 9 महीने के बच्चे और 5 साल की बहन जिंदा जल गई, जबकि पति गंभीर रूप से झुलस गया है जिसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार बिहार का ये परिवार करीब एक माह पहले ही मजदूरी करने यहां आया था और झोपड़ी बनाकर रहने लगा था। सर्दी ज्यादा होने की वजह से रात में झोपड़ी के अंदर ही आग जलाई थी। शायद सोने के दौरान ही रात में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा परिवार के आग की चपेट में आ गया। इस अग्निकांड में विजय शंकर बुरी तरह झुलस गए है उनकी पत्नी सुमित देवी, 9 महीने का बेटा अंकित और विजय शंकर की 5 साल की साली नैना की मौत हो गई है।

See also  बीजेपी विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत बिगड़ी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अस्पताल जाकर ली स्वास्थ्य की जानकारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now