Ranchi: छत पर बैठे थे बाराती तभी 11 हजार वोल्ट का तार की चपेट में आए, तीन की मौत, घायलों को रिम्स भेजा गया

tamar1

रांचीः रांची के तमाड़ में बड़ा हादसा हुआ है ।  बस की छत पर सवार तीन बारातियों की मौत हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हो गई है । तमाड़ के चोगा गुट्टू में यह हादसा हुआ है ।  कई बाराती इस हादसे में झुलस गए हैं और घायलों को रिम्स भेज दिया गया है ।

करंट की चपेट में आई बस

जानकारी के मुताबिक सरायकेला के कुचई के बारूहातु गांव से बाराती बस तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगागुटू आ रही थी।गांव में  दाखिल करने से पहले ही बस बिजली के तार के संपर्क में आ गई। बस की छत पर बैठे 3 लोगों की वहीं पर मौत हो गई।5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

See also  Jharkhand JSSC Utpad Sipahi Exam Date: 22 मार्च को होगी परीक्षा, 2023 से चल रही थी प्रक्रिया

tamar1

करंट से मच गई चीख पुकार

करंट लगने के बाद बस पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गयी। और फौरन ल बस को रोककर उस पर सवार लोगों को सुरक्षित उतारा गया। घायल हुए 5 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को रिम्स रेफर कर दिया गया।

तीन लोगों की मौत

मृतकों की पहचान दिनेश सिंह मुंडा (36), मुंडा मुंडा (25) और जितेन सिंह मुंडा (12) के रूप में हुई है।घायलों के नाम लंबार मुंडा, शंकर मुंडा, सुभाष मुंडा, उपेन मुंडा और चरण मुंडा हैं।बारातियों ने बताया कि इस दुर्घटना की खबर लड़की वालों को हुई, तो वे भी गमगीन हो गए।

मातम के साथ बजी शहनाई

दोनों पक्षों ने आपसी राय मशविरा के बाद   शादी नहीं रोकने का फैसला किया । इसके बाद किसी तरह से शादी संपन्न कराया गया।लोगों ने बताया कि जिस बस में बाराती आई थी, उस पर 80 से 90 लोग सवार थे। बस अंदर से फुल थी और छत पर बड़ी संख्या में लोग सवार थे।

See also  बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा सुनी और फिर उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों ने कार में कर ली खुदकुशी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now