- Advertisement -

हाईकोर्ट ने साहिबगंज में अवैध खनन की CBI जांच पर लगाई रोक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 19, 2024

रांची : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड हाईकोर्ट से आ रही है जहां साहिबगंज के नींबू पहाड़ में अवैध खनन के मामले की सीबीआई जांच पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। केंद्रीय एजेंसी द्वारा पूरे मामले की सीबीआई जांच की जा रही है। इस संबंध में सीबीआई ने कांड संख्या 6/ 23 दर्ज की है।
राज्य सरकार ने सीबीआई जांच पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट का रूख किया था। झारखंड सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, महाधिवक्ता राजीव रंजन और पीसूष चित्रेश ने बहस की थी। CBI की ओर से ASGI (एडिशनल सॉलिसिटर जनरल) अनिल कुमार ने बहस की,इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस राजेश कुमार की कोर्ट में हुई।

See also  यौन शोषण के आरोपी लोहरदगा के पूर्व DDC अरविंद कुमार चौधरी को सिविल कोर्ट से झटका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now