रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रही है। पार्टी के पास शिबू सोरेन के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और लोकसभा-विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक रही कल्पना सोरेन तीन बड़े चेहरे है। शिबू सोरेन पार्टी के संस्थापक है और राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। बढ़ती उम्र की वजह से वो राजनीतिक रूप से बहुत सक्रिय नहीं है उनकी जिम्मेदारी को हेमंत सोरेन ने बखूबी निभाया है और पार्टी को संगठन के तौर पर और विधायकों की संख्या के तौर पर काफी आगे ले जाने का काम किया है।
बिहार समेत चार राज्यों में JMM लड़ेगी विधानसभा का चुनाव, बनेगी राष्ट्रीय पार्टी, महाधिवेशन में लिये गए बड़े फैसले
जेएमएम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मंगलवार को बड़ा फैसला होना है। माना जा रहा है कि पार्टी में अबतक कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभाने वाले हेमंत सोरेन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष बन सकते है। शिबू सोरेन को पार्टी का संस्थापक और संरक्षक की भूमिका में रखा जा सकता है। कल्पना सोरेन को पार्टी के अंदर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
नए वक्फ बोर्ड कानून का झामुमो ने किया विरोध, कहा- 1932 का खतियान हो स्थानीयता की पहचान
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बावजूद शिबू सोरेन अपनी पत्नी रूपी सोरेन के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महाधिवेशन में मौजूद रहे और हाथ उठाकर पार्टी के महाधिवेशन में मौजूद करीब चार हजार प्रतिनिधियों को आर्शीवाद दिया। मुख्यमंत्री और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन खुद विलचेयर पर अपने पिता और मां को लेकर अधिवेशन में पहुंचे और उन्हे अधिवेशन के बाद अपने साथ ले गये।
बाबूलाल मरांडी ने हफीजुल हसन को मंत्री से पद हटाने की मांग की, कहा- इस्लामिक एजेंडा चला रहे मंत्री
पार्टी के संविधान संशोधन से संबंधित विधेयक पर मंगलवार को महाधिवेशन के अंतिम दिन मुहर लग जाएगी। इसके साथ ही नई केंद्रीय समिति का भी गठन होगा। हेमंत सोरेन ने झामुमो को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दौर में पहुंचाया है। वर्ष 2015 में उन्हें झामुमो के 10वें महाधिवेशन के दौरान जमशेदपुर में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। शुरू में उनकी नेतृत्व क्षमता को लेकर संदेह प्रकट किया जाता था, लेकिन उन्होंने स्वयं को साबित कर दिखाया।नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने संघर्ष यात्रा के जरिए तत्कालीन रघुवर दास सरकार के खिलाफ ऐसा माहौल बनाया कि भाजपा को वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में हार का मुंह का देखना पड़ा। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने। एक-दो विधानसभा उपचुनाव को छोड़कर सभी उपचुनावों में भी उन्होंने बढ़त बनाए रखी।