पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक में बोले राहुल गांधी, सरकार के हर एक्शन को पूरा समर्थन, शुक्रवार को अनंतनाग जाकर घायलों का जानेंगे हाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2025

डेस्कः जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है। गुरूवार को सर्वदलीय बैठक में आतंकी हमले के बाद सरकार की ओर से की जाने वाली आगे की कार्रवाई पर चर्चा की गई। इस सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ सत्ता-पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए।

whatsapp image 2025 04 24 at 6.01.16 pm

कुछ बड़ा होने वाला है ? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर
सर्वदलीय बैठक में आतंकी हमले की सभी ने निंदा की। बैठक के बाद राहुल गांधी ने बाहर निकलकर कहा कि सरकार के हर एक्शन पर पूरा सपोर्ट है। सर्वदलीय बैठक में पहलगाम में मारे गये 26 निर्दोष लोगों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। शुक्रवार को राहुल गांधी आतंकी हमले में घायल हुए लोगों का हाल जानने अनंतनाग जाएंगे।

See also  4 PM यूट्यूब चैनल पर बैन, प्रो पाकिस्तान एजेंडा चलाने का आरोप


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now