पहले मांगती है लिफ्ट, फिर फंसाती है, बहके तो जीना हराम; ब्लैकमेलर हसीना अरेस्ट

blackmailer-lady

डेस्कः उत्तराखंड में पुलिस ने एक ब्लैकमेलर हसीना और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। दोनों उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले हैं। लड़की अनजान लोगों से लिफ्ट लेती थी, फिर प्रेम जाल में फंसाकर अपने बॉयफ्रेंड की मदद से ब्लैकमेल करना शुरू कर देती थी।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने दोस्ती और प्रेमजाल में फंसाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाली एक शातिर लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। दोनों उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले हैं। पौड़ी के एसपी लोकेश्वर सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार को कोटद्वार निवासी एक आदमी ने कोतवाली में शिकायत दी थी। उसने बताया कि एक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड ने उसे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

हेमंत सोरेन की JMM अध्यक्ष पद पर ताजपोशी आज, शिबू रहेंगे संस्थापक संरक्षक, पार्टी के संविधान में संशोधन

See also  नीतीश कुमार से राहुल गांधी की बात के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी यादव, नीतीश से मुलाकात कर कैबिनेट विस्तार और शीट शेयरिंग पर की चर्चा

मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने सीआईयू टीम के सहयोग से जानकारी जुटाई। उसके बाद दोनों आरोपियों नवजोत सिंह पुत्र हरविंदर सिंह, निवासी ताहारपुर, थाना नजीबाबाद, जिला- बिजनौर और निधि शर्मा पुत्री हुकम सिंह, निवासी ग्राम प्रेमपुरी, थाना मंडावली, जिला- बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सिंह ने बताया कि लड़की निधि शर्मा वाहन चालकों से लिफ्ट मांगती है और उनसे दोस्ती कर उन्हें बहलाकर अपने प्रेम प्रसंग में फंसाती है। उसके बाद शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपने प्लान के अनुसार उसे कमरे में ले जाती है। इसके बाद, योजनाबद्ध तरीके से उसका बॉयफ्रेंड कमरे में आकर दोनों की आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाता है और फिर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलना कर देते हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों बेहद शातिर किस्म के ब्लैकमेलर हैं। ये अब तक बड़ी संख्या में लोगों को अपनी साजिश का शिकार बनाकर कर पैसे वसूल चुके हैं। उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

See also  पटना में बाथरूम में नहा रही युवती को चोरी-छिपे देख रहा था, विरोध करने पर भाई की पिटाई

हेमंत सोरेन बनेंगे JMM के अध्यक्ष, शिबू बनेंगे पार्टी के संरक्षक, कल्पना को मिलेगा बड़ी जिम्मेदारी!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now