- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

जयमाला के बाद दुल्हन ने दूल्हे को खिलाया रसगुल्ला, हाथ धोने के बहाने प्रेमी के साथ हो गई फरार

marrige

मुंगेरः जिले के असरगंज थाना क्षेत्र इलाके में बुधवार की रात एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वरमाला के बाद दुल्हन अपने दूल्हे को छोड़कर फरार हो गई। दूल्हा सात फेरे का इंतजार करती रही जब बहुत देर तक दुल्हन नहीं आई तो पूरा मामला सामने आया।

झारखंड के स्कूलों का टाइम टेबल बदला, भीषण गर्मी के वजह से शिक्षा विभाग ने समय सारिणी में किया बदलाव
असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ पंचायत स्थित सती स्थान के रहने वाले अजय मंडल के बेटी की शादी संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर के रहने वाले कपिलदेव मंडल के बेटे अमरजीत कुमार से तय हुई थी। अमरजीत का परिवार तय समय पर बारात लेकर 23 अप्रैल की रात सती स्थान स्थित अजय मंडल के घर पहुंची।

“श्रद्धेय नरेंद्र मोदी जी को मैं नमन करता हूं” मधुबनी में प्रधानमंत्री पर ये क्या बोल गये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बारात पहुंचने के बाद लड़की पक्ष ने बारारितयों का स्वागत बड़े धूमधाम से किया। स्टेज पर दूल्हा अमरजीत और दूल्हन नेहा ने खुशी-खुशी एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इसी बीच दूल्हन ने दुल्हे को रसगुल्ला खिलाया और हाथ धोने की बात कहकर स्टेज से उतर गई।

See also  मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, 19 गाड़ियां रास्ते में ही हो गई बंद

23 दिन की दुल्हन मामा के साथ भागी, भागने से पहले पति को धमकाया- टुकड़ों में काटकर अटैची में भर दूंगी…
जब दूल्हन बहुत देर तक नहीं आई तो खोजबीन शुरू हुई। दुल्हन पक्ष ने लड़की नेहा को पहले मंडल में बुलाया फिर कमरें में देखा तो वो नहीं मिली। इसके बाद दूल्हा और बारातियों को इस बात की जानकारी हुई कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई फिर दूल्हा पक्ष के लोग ये जानकार भड़क गये और दूल्हा ने अपने सर से सेहरा फेंक दिया। फिर पगड़ी पहने बारातियों ने भी ऐसा ही किया और वहां से चले गये। वहीं लड़की के परिवार वालों ने दूल्हे से उनकी दूसरी बेटी के साथ शादी का मान मनव्वल किया लेकिन लड़के वालों ने मना कर दिया और गुस्सा होकर चले गए।

munger barat

महिला ने विवाद के बाद बच्चे के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया, पिता का आरोप- कई लड़कों पर हो चुका हैं ऐसा हमला

See also  सऊदी अरब में झारखंड के युवक की मौत, पुलिस और एक्सटॉर्शन गैंग के बीच एनकाउंटर में गई जान

थोड़ी देर में ही खुशी का माहौल हंगामे में बदल गया। इसके बाद दूल्हे के पिता ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम पहुंची और दोनों पक्ष को समझा कर शांत कराया। आखिरकार दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बरातियों के साथ वापस घर लौटना पड़ा। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now