हेमंत सोरेन को कहा ‘राम’ कल्पना सोरेन को ‘सीता’ बीजेपी को लग गई मिर्ची , कहा इरफान अंसारी ने किया अपमान; चुनाव आयोग से की शिकायत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 18, 2024

इरफान अंसारी का बयान

रांची:  झारखंड कांग्रेस के ‘बयानवीर’ विधायक इरफान अंसारी लोकसभा चुनाव में सुर्खियों में उतने नहीं थे लिहाजा उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे बीजेपी को मिर्ची लग गई है । इरफान अंसारी ने जेल में बंद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को असली राम और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को मां सीता और मां दुर्गा का अवतार बता दिया है। इस बयान पर बीजेपी के नेताओं ने ऐतराज जताया है और शिकायत करने चुनाव आयोग पहुंच गई ।

हेमंत सोरेन को बताया असली राम

इरफान अंसारी जामताड़ा के विधायक हैं। शुक्रवार को वह गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए झामुमो की प्रत्याशी कल्पना सोरेन के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने कल्पना सोरेन से मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘नकली राम भक्तों ने मेरे असली राम को जेल में बंद कर दिया। मेरी भाभी सीता मां दुर्गा की अवतार भाजपा को जलाकर भस्म कर देगी। साथ में मैं उनका हनुमान कदम से कदम मिलाकर रावण की लंका को जलाकर राख कर दूंगा। लोगों से अपील है कि सीता मां के एक-एक आंसू का बदला ले और राम जी को सही सलामत वापस लाने में मेरी मदद करें।’

See also  गीता कोड़ा के बीजेपी में शामिल होने पर बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, उनके आने से होगा फायदा, जो भी पार्टी में आना चाहे उनका स्वागत

इसफान अंसारी के बयान पर कराई शिकायत दर्ज

बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंच कर जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी के खिलाफ़ कार्रवाई करने का आग्रह किया। सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि जामताड़ा के विधायक इरफ़ान अंसारी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है की “नकली राम भक्तों ने मेरे असली राम को जेल में बंद कर दिया। मेरी भाभी सीता मां दुर्गा की अवतार @ bjp jhark को जलाकर भस्म कर देगी। साथ में उनका हनुमान कदम से कदम मिलाकर रावण की लंका को जला कर राख कर दूंगा। लोगों से अपील किया की सीता मां के एक एक आंसू का बदला लें और राम जी को सही सलामत वापिस।  बीजेपी ने कहा है कि इस प्रकार का बयान को पोस्ट करने से सनातन धर्म को मानने वालों लोगों को घोर धार्मिक आघात पहुंचा है और साथ ही सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का हर संभव प्रयास किया गया है।

See also  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्जी ID बनाकर फ्रॉड, देखिये कैसे कर रहे है भक्तों से ठगी

इरफान के खिलाफ भानू प्रताप का मोर्चा

वहीं भवनाथपुर के भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने इरफान अंसारी के बयान पर तल्ख प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अंसारी को चेतावनी के अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, ‘मियां, आप बताओगे असली कौन नकली कौन ? खबरदार अगर मेरे भगवान की किसी लुटेरे से तुलना की तो ठीक नहीं होगा मियां !’ दूसरी तरफ इरफान अंसारी ने भाजपा नेताओं की आपत्ति को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने कोई पाप नहीं किया है। उनके बयान का विरोध करने वाले आदिवासी विरोधी हैं।

Amit Shah के रोड़ शो में आचार संहिता का उल्लंघन, BJP उम्मीदवार के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

जमीन मालिकों को ही बना दिया जाएगा क्रशर और खदानों का मालिक, पाकुड़ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान

आलमगीर आलम ने नहीं दिया है इस्तीफा, कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का बयान; कहा पार्टी नहीं बनाएगी दवाब

See also  लोहरदगा में युवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, सैलून में घुसकर अपराधी ने मारी गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now