आलमगीर आलम ने नहीं दिया है इस्तीफा, कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का बयान; कहा पार्टी नहीं बनाएगी दवाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 18, 2024

आलमगीर आलम

रांचीःकांग्रेस के मंत्री और ईडी में कमीशनखोरी के आरोप में गिरफ्तार हो चुके आलमगीर आलम ने इस्तीफा नहीं दिया है । कांग्रेस प्रदेश राजेश ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी उनपर इस्तीफे का दवाब नहीं बनाएगी । बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भी प्रदेश को निर्देश नहीं आया है ।  माना जा रहा है  कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव तक इस मामले को टालने के मूड है । सरकार के अंदर जेएमएम ने भी सब कुछ कांग्रेस के पाले में छोड़ दिया है । चंपाई सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार अपने सहयोगी के साथ किसी विवाद में फंसना नहीं चाहती है ।  कांग्रेस के कई नेताओं की दलील है कि इडी की जांच चल रही है ।  जल्दबाजी में किसी तरह का फैसला नहीं करना है ।  प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने ये भी कहा है कि आलमगीर संजीदा नेता हैं । वह फैसला लेने में सक्षम हैं । समय पर वह फैसला लेंगे । पहले उनको हर परिस्थिति से संतुष्ट होना है. लेकिन जिस तरह से ईडी ने आनन-फानन में कार्रवाई की है, सही नहीं ठहराया जा सकता है । वह ईडी को लगातार सहयोग कर रहे थे।  हर समन पर वह जा रहे थे । फिर इतनी जल्दबाजी की जरूरत नहीं थी ।

See also  रांची के धुर्वा डैम में युवती का शव मिला, हत्या या आत्महत्या बना हुआ है सस्पेंस

Alamgir Alam ने Jahangir Alam के साथ संबंधों से किया इंकार, ED की पूछताछ में बोले मंत्री- ‘पहचानता भी नहीं’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now