सीवानः बिहार में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस का हॉफ एनकाउंटर जारी है। सिवान में पुलिस और अपराधी के बीच एनकाउंट हुआ जिसमें अपराधी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी की पहचान सुनील कुमार सिंह निवासी लक्ष्मीपुर मोहल्ला के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे ने छुए पटना DM के पैर, VIDEO सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नगर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की टीम आरोपी सुनील कुमार सिंह को गिरफ्तार कर थाना लाई थी। इसके बाद हथियार बरामदगी के लिए उसको उसके घर लक्ष्मीपुर मोहल्ला ले जाया गया था। इसी बीच पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई।आरोपी सुनील कुमार पर आरोप है कि वो एमएम कॉलोनी निवासी अशरफ मियां की हत्या करना चाहता था और इस मामले में नगर थाने में FIR दर्ज हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया था।
इस एनकाउंटर के बारे में नगर थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि ”जब हथियार बारामदगी के लिए आरोपी के घर गए, तो आरोपी हथियार लेकर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई है। जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी है।आरोपी सुनील के खिलाफ पहले से 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं”



