- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

हजारीबाग में हाथी भगाने निकली टीम की गाड़ी से कंटेनर की टक्कर, दो की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 14, 2026

हजारीबाग में हाथी भगाने निकली टीम की गाड़ी से कंटेनर की टक्कर, दो की मौत

हजारीबाग : जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटी के समीप शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। हाथियों को आबादी से दूर खदेड़ने निकली वन विभाग की टीम के वाहन को तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में मांडू निवासी शहादत अंसारी की पहचान हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी थी।

हजारीबाग में हाथियों का तांडव, चुरचू में 6 लागों की मौत

घायलों में मंटू महतो, राजीव मरांडी, रविंद्र मरांडी, दिलीप मुर्मू, संजय कर्मकार, शंभू कर्मकार और शिबनोम मरांडी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल संजय कर्मकार को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते उत्पात को देखते हुए वन विभाग ने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से विशेष प्रशिक्षित टीम बुलाई थी। टीम बीते कई दिनों से हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर लौटाने का अभियान चला रही थी।

See also  हजारीबाग में हाथियों का तांडव, चुरचू में 6 लागों की मौत

पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 18 नेताओं को नोटिस, BJP के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे निकाय चुनाव

शनिवार को अभियान के दौरान हजारीबाग से रामगढ़ की ओर जा रहा कंटेनर घाटी के पास अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में घुस गया और वन विभाग के वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार लगभग दस सदस्य इसकी चपेट में आ गए। प्रभारी वनपाल शैलेंद्र कुमार भी वाहन में मौजूद थे, जिन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही चरही थाना पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now