बोकारो में इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को बड़ा हादसा, शिवपुरिया इस्पात उद्योग के ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट, दो मजदूर घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 29, 2025

बोकारो में इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को बड़ा हादसा, शिवपुरिया इस्पात उद्योग के ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट, दो मजदूर घायल

बोकारोः रविवार की सुबह बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया के शिवपुरी इस्पात उद्योग के ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट हो गया।विस्फोट की चपेट में आने से दो मजदूर बुरी तरह झुलस गये। गंभीर रूप से घायल दोनों मरीजों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां दोनों का इलाज चल रहा है।

रांची के थाने में दो पुलिसकर्मियों बीच मारपीट, ASI ने मुंशी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर SSP को लिखी चिट्ठी
जानकारी के अनुसार, घायल मजदूरों की पहचान लखन मुर्मू और अखिल कुमार के रूप में की गयी है। हादसे के बाद फैक्ट्री के गेट को अंदर से बंद कर रखने का काम किया गया है। मौके पर जेएमएम महानगर अध्यक्ष मंटू यादव पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, कंपनी प्रबंधन मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है।

See also  विनय चौबे की मुश्कलें बढ़ी, खास महल की जमीन मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी, ACB ने मांगी सरकार से अनुमति
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now