रांची के थाने में दो पुलिसकर्मियों बीच मारपीट, ASI ने मुंशी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर SSP को लिखी चिट्ठी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 29, 2025

रांची के थाने में दो पुलिसकर्मियों बीच मारपीट, ASI ने मुंशी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर SSP को लिखी चिट्ठी

रांचीः धुर्वा थाने के एएसआई सुदिन रविदास ने अपने ही थाने के मुंशी उदय शंकर यादव के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। उन्होने इसको लेकर एसएसपी को लिखित शिकायत की है।

बालू लदा ट्रक और पुलिस गाड़ी में टक्कर, नामकुम थानेदार और बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल
सुदिन ने अपने शिकायत वाले पत्र में लिखा है कि 27 जून को उन्होने जगन्नाथपुर रथ मेला परिसर से मोबाइल चोरी और छिनतई के आरोप में 12 लोगों को पकड़ा था। उन्हे पकड़कर थाना लाया। लेकिन मुंशी उदय शंकर ने उन्हे बताए बगौर उनमें से छह लोगों को छोड़ दिया। जब इस संबंध में मुंशी से छोड़ना का कारण पूछा तो उन्होने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट भी की। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।

रांची समेत पांच जिलों में अगले 2 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
इस दौरान वो बेहोश हो गए। वहीं मुंशी ने मारपीट और गाली-गलौज की घटना से इंकार किया है। उन्होने कहा है कि इसकी जांच करा लें। सच सामने आ जाएगा। दो पुलिसकर्मियों के इस विवाद को लेकर पुलिस की छवि धुमिल हो रही है और अनुशासन पर सवाल उठ रहे है।

See also  घर के बाथरूम में मिले दो महिलाओं के शव,धनबाद में दर्दनाक हादसे से हड़कंप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now