बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे ने छुए पटना DM के पैर, VIDEO सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे ने छुए पटना DM के पैर, VIDEO सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पटना के बख्तियापुर में कार्यक्रम के दौरान पटना के डीएम त्यागराजन एस. एम के पैर नीशांत कुमार ने छुए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

सुदेश महतो झारखंड छोड़ने की तैयारी में! AJSU सुप्रीमो ने सिल्ली से चुनाव हारने के बाद उठाया बड़ा कदम, बढ़ी सियासी हलचल
दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री विजय कुमार चौधरी और अन्य लोगों के साथ बख्तियारपुर पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत भी वहां मौजूद थे। सीएम के पहुंचने से पहले ही निशांत बख्तियारपुर पहुंच गए थे। जब सीएम नीतीश कुमार वहां पहुंचे तो उनके साथ मंत्री विजय चौधरी भी थे। उनको देखते ही निशांत ने पांव छुए लिए।

बिहार वज्रपात से मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त, बिजली गिरने से दो की मौत, बच्ची और महिला घायल
इसके बाद पीछे से पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम भी वहां पहुंचे। डीएम को देखते ही निशांत उनके पैर छूने के लिए झुके लेकिन डीएम ने उनका हाथ पकड़ लिए और हाथ जोड़ निशांत कुमार का अभिवादन किया। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। तस्वीरें सामने आने के बाद एक बार फिर से सियासत में निशांत की चर्चा होने लगी है।

See also  मियां-बीवी करते हैं एक दूसरे की बातें, कल्पना और हेमंत पर हिमंता का निशाना, कहा झारखंड में चल रहा है सिनेमा, “मैं हूं, तुम हो, एक-दूसरे के लिए।”

 

बिहार में कोसी नदी पर बन रहा पुल क्षतिग्रस्त, निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा टला, 5 फीट रेलिंग नदी में गिरी
निशांत को लेकर नई बहस
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल (यूनाइटेड) के भीतर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने की वकालत कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now