राज्यपाल संतोष गंगवार ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, झारखंड की विकास योजनाओं और विधि व्यवस्था पर हुई चर्चा

रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होने राज्य की विकास योजनाओं और विधि व्यवस्था पर चर्चा की। इससे पहले राज्यपाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

4c0715a9 1dbf 4a07 b090 8e459f98eaf5

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के बाद हुए वर-वधू स्वागत समारोह में हुए शामिल
राज्यपाल ने इस अवसर पर राज भवन, राँची द्वारा प्रकाशित ‘राज भवन पत्रिका’ की प्रति केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री को भेंट की। यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 की अवधि में राज भवन, झारखंड की विभिन्न गतिविधियों, महत्वपूर्ण आयोजनों और पहलों का संकलन है। इसके प्रधान संपादक राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी हैं।
राज्यपाल न केवल जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस पहल करने हेतु निरंतर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने राज भवन को आम जनमानस से जोड़ने हेतु कई सार्थक पहल किये हैं। उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता, संवाद और सहभागिता की स्पष्ट झलक मिलती है। वे राज्य के समग्र विकास हेतु विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों से नियमित सुझाव लेते हैं, जिससे सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
इस अंक में राज्यपाल महोदय द्वारा नागरिकों से संवाद, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनकल्याण को साकार करने से संबंधित गतिविधियों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों और विद्यालयों का भ्रमण कर शैक्षणिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं का आकलन किया तथा छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। वे उच्च शिक्षा को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। वे अन्य राज्यों से आने वाले आगंतुकों को झारखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने और जनजातीय समाज के उत्थान एवं सशक्तिकरण हेतु विशेष पहल करने में अग्रसर रहते हैं।
यह पत्रिका राज्यपाल महोदय की गतिशील कार्यशैली और झारखंड के सतत विकास की दिशा में उनकी प्रतिबद्धता का दर्पण है।

- Advertisement -
LD-advertisement
Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now