पटनाः चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड के मुख्य आरोपी अशोक साह को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। एक अपराधी का एनकाउंटर भी पुलिस ने कर दिया। इसके बाद सबकी जिज्ञासा इस बात को लेकर बनी हुई थी की आखिर गोपाल खेमका की दुश्मनी किससे और क्यों थी। हत्या के पीछे का कारण तब सामने आया जब राज्य के डीजीपी विनय कुमार ने मंगलवार शाम को प्रेस कांफ्रेंस किया।
लालू यादव के CA का रेंटर था अशोक साह, JDU ने गोपाल खेमका मर्डर केस से RJD को जोड़ा
गोपाल खेमका मर्डर केस में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि जमीन विवाद में खेमका का मर्डर हुआ था। अशोक साह ने शूटर उमेश यादव से हत्या करवाई थी। जिसके लिए 4 लाख में डील हुई थी। 50 हजार रूपए पहले दिए थे। इस मामले में विकास उर्फ राजा ने हथियार मुहैया कराया था। इससे पहले गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी राजा उर्फ विकास देर रात पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया था। खेमका हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता बिल्डर अशोक साह को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार देर रात गोपाल खेमका की गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित उनके घर के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। गोपाल खेमका और मास्टरमाइंड अशोक साह दोनों परिचित थे।
#WATCH पटना: गोपाल खेमका हत्याकांड पर सीनियर एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा, “जब हमने तलाशी शुरू की तो सभी सीसीटीवी चेक किए गए… यह सब करने के बाद हम उस लोकेशन पर पहुंचे जहां आरोपी गया था। जब घर की तलाशी ली गई तो हमें मोटरसाइकिल मिली, और वाहन की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने की कोशिश… pic.twitter.com/AzTfLRh5wn
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 8, 2025
गोपाल खेमका हत्याकांडः पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़,एनकाउंटर में हथियार सप्लायर ढेर
इस हत्याकांड की साजिश अशोक साह ने रची थी। अशोक साह का पहले से कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं रहा है। पुलिस जांच में सामने आया कि अशोक साह और गोपाल खेमका के बीच प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर विवाद था। दोनों के व्यापारिक हित लगातार टकरा रहे थे। करोड़ों की को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। इसी दुश्मनी को खत्म करने के लिए अशोक साह ने गोपाल खेमका को रास्ते से हटाने का फैसला किया। इसके बाद उमेश यादव नामक अपराधी को 4 लाख रुपए में सुपारी दी।
#WATCH पटना: गोपाल खेमका हत्याकांड पर सीनियर एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा, “अपराध करने का मेन मकसद जमीन को लेकर व्यापार में आपस में भेदभाव था और इसके अलावा और भी चीजे हैं जिस पर हम जांच कर रहे हैं। हमें अलग-अलग जमीन के कागज मिले और ऑडियो क्लिप भी मिले हैं जिस पर हम कार्रवाई कर रहे… pic.twitter.com/Z7eq9URSy4
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 8, 2025




