गोपाल खेमका हत्याकांडः पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़,एनकाउंटर में हथियार सप्लायर ढेर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 8, 2025

बिहार के बेगूसराय में एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर शिवदत्त राय को लगी गोली, हथियारों का जखीरा बरामद

पटनाः राजधानी पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। एक ओर पटना के उदयगिरी अपार्टमेंट में सोमवार देर रात छापेमारी की गई, दूसरी ओर मालसलामी इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर हुआ है।

गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, पटना के उदयगिरि अपार्टमेंट से तीन को उठाया
गोपाल खेमका को मारने वाले शूटर उमेश यादव के निशानदेही पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगवार की सुबह पुलिस और अपराधी के बीच एनकाउंटर में अपराधी विकास उर्फ राजा मारा गया है। बताया जा रहा है कि विकास हथियार सप्लायर था। इसी से हथियार खरीदकर उमेश यादव ने गोपाल खेमका की हत्या की थी।

गोपाल खेमका की हत्या के लिए दी गई थी साढ़े तीन लाख की सुपारी, बिल्डर निकला हत्याकांड का मास्टरमाइंड

गिरफ्तार शूटर उमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने कुछ जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद एसटीएफ और पुलिस की एक टीम पटना के बुद्धमार्ग स्थित उदयगिरि अपार्टमेंट पहुंची। यहां छठे तल्ले पर स्थित एक फ्लैट में पुलिस ने छापेमारी की और तीन लोगों को वहां से उठाया।गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर उमेश यादव पटना म्यूजियम के सामने स्थित उदयगिरी अपार्टमेंट में छिप गया था। इस उदयगिरी अपार्टमेंट के जिस फ्लैट में छिपा था, वह अशोक कुमार गुप्ता का है। पुलिस 70 वर्षीय उस बुजुर्ग से भी पूछताछ कर रही है। एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को पटना म्यूजियम के सामने स्थित उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी की, जहां से दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। यह वही अपार्टमेंट है जहां घटना के तुरंत बाद शूटर ने पनाह ली है। यह फ्लैट अशोक कुमार गुप्ता का है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस अपार्टमेंट में शूटर ने शरण ली थी, उसमें पटना के कई बड़े व्यापारी, उच्च अधिकारी और वीआईपी लोग रहते हैं।

See also  Gopal Khemka murder: बेऊर जेल में छापेमारी के बाद बड़ा एक्शन, 3 कक्षपाल निलंबित, तीन अफसरों को नोटिस

गोपाल खेमका का हत्यारा हुआ अरेस्ट, शुक्रवार की देर रात गेट पर सुपारी किलर ने मारी थी गोली

पुलिस को उमेश से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इसी इनपुट के आधार पर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित उदयगिरी अपार्टमेंट के 601 नंबर फ्लैट में एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने देर शाम छापेमारी की। वहां से हिरासत में लिये गये अपराधी की भूमिका की जांच की जा रही है।पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कुल 10 लाख रुपये की सुपारी एक अन्य अपराधी को दी गई थी, जिसने शूटर उमेश यादव से संपर्क किया और वारदात को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पेशगी के तौर पर एक लाख रुपये में हत्या करने का काम सौंपा। इस बड़े गैंग की परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं। फिलहाल पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है‌. वहीं, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

See also  गोपाल खेमका का हत्यारा हुआ अरेस्ट, शुक्रवार की देर रात गेट पर सुपारी किलर ने मारी थी गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now