कैंसर, मौत की झूठी अफवाह से लेकर जादू-टोना तक… प्रिसिंपल की दीवानगी में महिला टीचर की सनक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 13, 2025

delhi_police_

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल के प्रति 22 साल की एक कॉन्ट्रैक्ट टीचर की सनक ने सभी को हैरान कर दिया। इस युवती ने अपनी पूर्व शिक्षिका, जो अब स्कूल की प्रिंसिपल हैं, की अटेंशन पाने के लिए ऐसी-ऐसी हरकतें कीं, जो किसी थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं। कैंसर का झूठा दावा, अपनी मौत की अफवाह और जादू-टोने के साथ फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल तक बनाई गई।

पुलिस को अगस्त के अंत में एक 25 साल की शिक्षिका की शिकायत मिली, जो उसी स्कूल में पढ़ाती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि किसी ने उनके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया, जिसमें उनकी AI-जनरेटेड फोटोशॉप्ड तस्वीरें अपलोड की गईं। इन तस्वीरों को स्कूल के स्टाफ और छात्रों को भेजकर उनकी बदनामी की कोशिश की गई। डीसीपी (नॉर्थ) राजा बंथिया ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर 6 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 319 (धोखाधड़ी), 336(2) (जालसाजी), और 356(2) (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया गया।

See also  देवेंद्र महतो को कोर्ट में सरेंडर के बाद मिली जमानत, झारखंड बंद के दौरान दर्ज हुआ था केस

पुलिस ने IP लॉग्स, रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर के जरिए कुछ ही घंटों में आरोपी युवती को ट्रेस कर लिया। पूछताछ में उसने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन डिजिटल सबूतों ने उसकी साजिश को बेनकाब कर दिया। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शराबबंदी वाले बिहार में दारू पार्टी; जाम टकराते प्रखंड प्रमुख सहित 5 लोग घर से गिरफ्तार

जांच में पता चला कि आरोपी युवती 2022 में इस स्कूल में कुछ समय के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर पढ़ा चुकी थी और उसकी पढ़ाई भी यहीं हुई थी। उस समय प्रिंसिपल उसकी शिक्षिका थीं, जिन्हें वह अपनी मेंटॉर मानती थी। जब इस साल जून में उसकी मेंटॉर स्कूल की प्रिंसिपल बनीं, तो युवती का उनके प्रति जुनून और बढ़ गया। वह बार-बार कॉल और मैसेज करती थी। लेकिन जब प्रिंसिपल के पति ने उसे टोकते हुए कम संपर्क करने को कहा, तो प्रिंसिपल ने भी उससे दूरी बना ली। इससे युवती बेचैन हो गई।

See also  गढ़वा में चप्पल पहनकर स्कूल आने की मिली ऐसी सजा, 12वीं की छात्रा ने तोड़ दिया दम

प्रिंसिपल का ध्यान खींचने के लिए युवती ने पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने कैंसर का झूठा दावा किया। यह वीडियो स्कूल के स्टाफ और छात्रों तक पहुंचाया गया, लेकिन प्रिंसिपल ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने अपनी मौत की अफवाह फैलाई, अपनी तस्वीर पर माला चढ़ाकर इसे वायरल कर दिया। फिर भी प्रिंसिपल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

जब ये नाटक काम नहीं आए, तो युवती ने एक और शिक्षिका, जो प्रिंसिपल के करीब थी, के खिलाफ साजिश रची। उसने AI टूल्स का इस्तेमाल कर उस शिक्षिका की फोटोशॉप्ड तस्वीरें बनाईं और उनके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर बदनामी की कोशिश की। पुलिस को जांच में तीन पर्चियां भी मिलीं, जिनमें रहस्यमयी चिह्न, नंबर, और युवती व प्रिंसिपल के नाम लिखे थे, जो जादू-टोने की ओर इशारा करते हैं। पुलिस का कहना है कि मामला अभी पूरी तरह से सुलझा नहीं है। युवती की हरकतों के पीछे की मानसिक स्थिति और अन्य संभावित साजिशों की जांच की जा रही है।

See also  सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं महिला इंस्पेक्टर शैली राणा, दोस्त संग पकड़े जाने के बाद रील हुईं वायरल

पटना में लड़के और लड़की का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी, ऑनर किलिंग का मामला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now