पटना में लड़के और लड़की का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी, ऑनर किलिंग का मामला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 13, 2025

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

बिहार में पटना-गया रेलखंड के पोठही और नीमा के बीच चंदन नगर के पास युवक और किशोरी का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक से मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुनपुन और केवड़ा ओपी पुलिस के साथ एसडीपीओ-2 मौके पर पहुंचे। कुछ देर में ही दोनों की पहचान भी कर ली गई। पुलिस ने इसे ऑनर किलिंग का मामला मानते हए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों के शव पर कई जगह चोट के निशान हैं।

पुलिस के मुताबिक, 6 दिन पहले धनरुआ थाना क्षेत्र के सिग्रामपुर निवासी रामकुमार के पुत्र सुबोध कुमार उर्फ लोहा यादव और उसके दोस्त प्रियांशु तथा सुधांशु पर बगल के एक गांव की किशोरी को अगवा करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस बीच सोशल मीडिया पर लड़की और सुबोध की शादी की तस्वीर वायरल हो गई, जिसे देख परिजन आग बबूला हो गए। हालांकि लाइव दैनिक वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है।

See also  देवरानी ने जेठानी की अश्लील फोटो की वायरल, आहत होकर सराफा व्यापारी की पत्नी ने दे दी जान

इधर, धनरुआ पुलिस को गुरुवार रात सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर लड़का और लड़की के शव पड़े हैं। पुलिस ने रात में ही खोजबीन शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह दोनों के शव पटना-गया रेलखंड के पोठही और नीमा के बीच चंदन नगर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Nepal की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी सुशीला कार्की, राष्ट्रपति ने दिलाई अंतरिम सरकार के प्रमुख की शपथ

छानबीन में पता चला है कि किशोरी को अगवा करने के बाद उससे शादी कर सुबोध पटना के रामकृष्णा नगर में रह रहा था। इसकी जानकारी उसके दो दोस्तों को थी। आरोप है कि लड़की के परिजन ने सुबोध के दोस्तों को पकड़कर पूछताछ की और इसके बाद रामकृष्णा नगर पहुंचे। इसके बाद सुबह दोनों के शव मिले।

एसपी सिटी (पूर्वी क्षेत्र) ने बताया कि घटना की हर बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। ट्रेन से कटकर मौत होने पर शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान नहीं हो सकते हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों की पहले पिटाई की गई, उसके बाद हत्या कर शवों को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया। हालांकि इन बातों की पुष्टि जांच पूरी होने पर ही हो पाएगी। सिग्रामपुर के दो युवक अब भी लापता हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों के लापता होने से जानकारी परिजन ने नहीं दी थी।

See also  शादी के 4 दिन बाद ही क्रूरता, पत्नी के मुंह में गुटखा थूका, बनाया अप्राकृतिक संबंध

लोहरदगा में प्रेम-प्रसंग में हाई वोल्टेज ड्रामा:प्रेमिका 150 फिट ऊंचे टावर पर चढ़ी

मृतक सुबोध पर धनरुआ और नालंदा के करायपशुराय थाने में आधा दर्जन से अधिक लूट, आर्म्स एक्ट और चोरी के मामले दर्ज थे। वह लूट के मामले में जेल जा चुका था। धनरुआ से फायरिंग और करायपशुराय से लूट मामले में फरार था। केवड़ा ओपी अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला तीन थाना क्षेत्रों का है। पहले धनरुआ से किशोरी को अगवा का केस हुआ। फिर रामकृष्णा नगर में किशोरी के परिजन का पहुंचना और केवड़ा थाना क्षेत्र में शव बरामद होना है।

रेलवे ट्रैक पर दो शव होने की सूचना सबसे पहले गैंग मैन ने स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी जीआरपी तरेगना को दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को देख इसकी सूचना केवड़ा ओपी को दी। इतनी देर में शव से आधा दर्जन ट्रेनें गुजर चुकी थीं। ट्रेन शव के उपर से गुजरने के कारण पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे। इधर घटना के बाद अगल-बगल के गांव के दो पक्षों में तनाव हो गया है।

See also  शादी में महिला डांसर से अश्लीलता, विरोध करने दुल्हन के भाई की हत्या

जयराम महतो का पैर हुआ फ्रैक्चर, फुटबॉल खेलने के दौरान लगी चोट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now