चतराःबीते सप्ताह चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के द्वारी बाबा नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी का अपहरण करने तथा मजदूरों के साथ मारपीट, मोबाइल और सीसीटीवी लेकर जाने वाले आपराधिक गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है । इन अपराधियों की गिरफ्तारी झारखंड के विभिन्न जिलों से हुई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से रंगदारी के 9.05 लाख नकद सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। जबकि मुंशी के अपहरण के 24 घंटे के बाद शकुशल बरामद कर लिया गया था। घटना की की जानकारी मिलते ही एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी गठन किया था। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुंशी को सकुशल बरामद किया। उसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। रविवार रात मामले में जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि पुल निर्माण स्थल के इंचार्ज बीरेंद्र सिंह के लिखित आवेदन पर गिद्धौर थाने में 31 मई को अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था। एसपी ने बताया कि ऐसे में अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया गया और उसमें सफलता मिली। इस क्रम में फिरौती के 9.05 लाख रुपए भी बरामद किए गए।
गोड्डा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, शादी समारोह में गई लड़की से 10 युवकों ने किया गैंगरेप
अपहरण कांड में शामिल चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में रामेश्वर कुमार उर्फ रमेश करमाली उर्फ रमाकांत, हुरलुग करमाली टोला, थाना चतरोधटी, जिला बोकारो, दीपक कुमार यादव, खेतको नयाडीह टोला, थाना- पेटरवार, जिला बोकारो, राजन यादव उर्फ दिलीप यादव उर्फ टार्जन, ग्राम-तेनुघाट घरवाटाड, थाना- पेटरवार, जिला बोकारो और सुभान अंसारी, विष्णुगढ़, जिला – हजारीबाग शामिल है। अपराधियों के पास से नकद 9.05 लाख, लोडेड एक देशी कट्टा एवं अतिरिक्त एक कारतूस बरामद हुए हैं। सीसीटीवी, डीवीआर, माउस एवं एडेप्टर, आठ मोबाइल, तीन बाइक, एक पिड्डु बैग जिसके अंदर से एक कापी, दो छोटा डायरी आदि शामिल है। एसपी ने बताया कि उपरोक्त चारों के विरुद्ध बोकारो सहित अन्य जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज है।



