गोड्डाः सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 10 युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, दो अन्य अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
टाटा नगरी में शौतानी ताकतों का आतंक! तय समय पर दोपहर में अचानक गिर जाती है बाइक, टेल्को में अनहोनी से दहशत
थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने इस मामले पर बताया कि 17 साल की नाबालिग लड़की 6 जून को अपनी फुआ के घर शादी समारोह में गई थी। रात के समय नाबालिग शौच के लिए खेत में गई उसी समय अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर लड़की को खेत की ओर ले गए। इसके बाद बारी-बारी से 10 युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
घर से बाहर निकलते समय सावधानः ट्रॉफिक पुलिस कर सकती है आपसे छिनतई! जमशेदपुर का VIDEO हुआ वायरल
बदहवास स्थिति में नाबालिग अगले दिन सुबह घर लौटी और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, अगले दिन पंचायत बुलाकर पूरे मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन पीड़ित के घरवाले इसके लिए तैयार नहीं हुए। आठ जून को पीड़ित लड़की ने सुंदरपहाड़ थाने आकर 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, घर के कमरें में मिला शव
इसके बाद पुलिस फौरन हरकत में आई और आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सभी आरोपी सिंदरी के रहने वाले है और सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




