धुरंधर की सक्सेस के बाद अक्षय खन्ना ने अपने घर में करवाया वासु शांति हवन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 17, 2025

akshaye_khanna_dhurandhar-home

डेस्कः अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म धुरंधर की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म में वैसे रणवीर सिंह, आर माधवन और अर्जन रामपाल भी हैं, लेकिन सारी लाइमलाइट अक्षय खन्ना ले गए हैं। अब इतनी सक्सेस के बीच अक्षय अपने अलीबाग वाले घर में प्राइवेट लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय ने फिल्म की सक्सेस के बाद अपनी अलीबाग वाली प्रॉपर्टी में वास्तु शांति हवन रखवाया है। इस पूजा की फोटो पंडित जी ने शेयर की है। फोटो शेयर कर पंडित ने लिखा कि मुझे अक्षय खन्ना के घर में पूजा करने का मौका मिला। उनका सिंपल और पॉजिटिव नेचर काफी अच्छा था।

जीजा की जगह साला रेलवे की परीक्षा देने पहुंचा, जांच में पकड़ाया फर्जीवाड़ा, हुआ गिरफ्तार

बता दें कि इससे पहले दानिश पंदौर जिन्होंने फिल्म में अक्षय के कजिन भाई का किरदार निभाया है, उन्होंने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया था कि एक्टर काफी रिजर्व नेचर के हैं। वह सेट पर आते सबसे अच्छे से मिलते और फिर अपने काम पर फोकस करते हैं। कैमरे के सामने वह बिल्कुल अलग हो जाते हैं।

See also  एल्विश यादव के घर अंधाधुंध फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने 22 राउंड बरसाई गोली

फिल्म धुरंधर की बात करें तो मूवी ने अब तक 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। धुरंधर को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। वहीं धुरंधर के बाद अक्षय अब फिल्म महाकाली में नजर आने वाले हैं। यह मूवी 2026 में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय शुक्राचार्या का किरदार निभाने वाले हैं जो असुर के गुरू थे। कुछ दिनों पहले फिल्म से अक्षय का लुक रिलीज हुआ था जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

‘मुर्गियों को संभालकर नहीं रखा तो…’, पड़ोसी ने उठाया खौफनाक कदम, पंचायत ने लगाया 2000 रुपये का जुर्माना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now