‘मुर्गियों को संभालकर नहीं रखा तो…’, पड़ोसी ने उठाया खौफनाक कदम, पंचायत ने लगाया 2000 रुपये का जुर्माना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 17, 2025

hen-died-in-plamu

पलामू जिले के सदर प्रखंड के खनवा गांव में एक व्यक्ति की दर्जनों मुर्गियों को जहर देकर मार दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष स्वर्गीय बिरजू उरांव के स्वजन हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के मुखिया पति नरेंद्र मेहता मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि गांव के ही गुलाब शर्मा द्वारा लगातार मुर्गियों को लेकर धमकी दी जा रही थी।

आरोप है कि गुलाब शर्मा ने कहा था कि यदि मुर्गियों को संभालकर नहीं रखा गया तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद मुर्गियों की मौत हो गई। मामले को लेकर गांव में पंचायत बैठाई गई। पंचायत के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आरोपी गुलाब शर्मा पीड़ित परिवार को दो हजार रुपये जुर्माना के रूप में देगा।

झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: जेपीएससी नियुक्ति में देरी का खामियाजा उम्मीदवार नहीं भुगतेगा, वरीयता लाभ मिलेगा

जुर्माना भरने के बाद मामले का निपटारा कर दिया गया। इस संबंध में मुखिया पति नरेंद्र मेहता ने बताया कि पंचायत के माध्यम से गांव के छोटे-मोटे विवादों का समाधान किया जाता है, ताकि आपसी सौहार्द बना रहे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी विवाद की स्थिति में आपसी बातचीत से समाधान निकालें।

See also  अखिलेश यादव 12 अगस्त को रांची पहुंचेंगे, नेमरा में ‘दिशुम गुरु’ शिबू सोरेन को देंगे श्रद्धांजलि

मनरेगा में बदलाव से झारखंड को 1500 करोड़ से अधिक का नुकसान, JMM ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now