धनबाद उपायुक्त के नए भवन में लगी आग, कर्मचारी ने धुआं देखकर दमकम विभाग को दी सूचना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 3, 2025

धनबाद उपायुक्त के नए भवन में लगी आग, कर्मचारी ने धुआं देखकर दमकम विभाग को दी सूचना

धनबादः शुक्रवार को धनबाद उपायुक्त के नए भवन में आग लगने की घटना हुई। इस घटना में उपायुक्त कार्यालय के दूसरे तल पर स्थित पैनल रूम पूरी तरह से जल गया। आग की लपटों के कारण पैनल रूम के बाहर की दीवारें काली हो गई।

सांसद आदित्य साहू बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्णकालिक अध्यक्ष तक संभालेंगे पद
पास स्थित किचन की खड़कियां भी टूट गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नही हुआ है। इस घटना के कारण पूरे भवन की बिजली भी कटी हुई है। घटना का कारण बिजली तारों में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुर्गा पूजा के अवकाश के बाद शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय की साफ सफाई करने कर्मचारी पहुंचे थे।

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की बहु और पत्नी के साथ हजारीबाग में बदतमीजी, चालक के साथ मारपीट

इसी दौरान दूसरे तल से धुआं उठता हुआ देखा। तुरंत इसकी जानकारी अधिकारियों व झारखंड अग्निशमन सेवा धनबाद को दी गई।दमकल टीम पहुंची और पूरे भवन की बिजली काटने के बाद आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आगलगी कि घटना में पूरा पैनल रूम जल गया।

See also  झारखंड में ताबड़तोड़ तबादले, झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला

जमशेदपुर में चेन छिनैती गैंग का हुआ पर्दाफाश; 26 महिलाओं सहित 33 गिरफ्तार
दूसरे तल पर एसएसपी समेत धनबाद पुलिस का कार्यालय
उपायुक्त धनबाद के इस नए भवन के दूसरे तल पर एसएसपी समेत धनबाद पुलिस का विभिन्न कार्यालय है। पैनल रूम के ठीक बगल में एसपी नगर व ग्रामीण का आफिस है। घटना के वक़्त कार्यालय में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं था।
नीचे डीसी और ऊपर डीडीसी का चैम्बर
इस भवन के पहले तल पर डीसी आदित्य रंजन और तीसरे तल पर डीडीसी सादात अनवर का चैम्बर है। आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
उपायुक्त ने ली जानकारी
घटना के बाद उपायुक्त आदित्य रंजन कार्यालय पहुंचे। उन्होंने दूसरे तल जाकर जले हुए पैनल रूम को देखा। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now