डेस्कः काराकाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अराजकता फैलाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज हुई है। एसडीएम प्रभात कुमार ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सासाराम में मतगणना केंद्र पर देर रात ट्रक घुसने पर बवाल, RJD प्रत्याशी ने वोट चोरी का आरोप लगाकर धरने पर बैठे
क्या है मामला: दरअसल, 10 नवंबर की रात जिले के बिक्रमगंज के एक होटल में ज्योति सिंह अपने समर्थकों के साथ रूकी थी। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी होटल पहुंची और ज्योति सिंह के कमरे सहित अन्य कमरों में छापेमारी की। हालांकि इस दौरान ज्योति सिंह और एसडीएम के बीच खूब बहस हुई थी।
ज्योति सिंह का आरोप: ज्योति सिंह का आरोप था कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। पुलिस के पास महिला कांस्टेबल नहीं थी, इसके बावजूद उनके कमरे की तलाशी ली गयी जो गलत है। ज्योति सिंह का आरोप था कि उन्हें और उनके समर्थकों को 4 घंटे तक परेशान किया गया। कहा कि किसकी साजिश के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कोई गलती नहीं की है।
दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासाः धमाके वाली कार में मौजूद था आतंकी उमर, DNA टेस्ट से हुई पुष्टि
15 से 18 समर्थकों के साथ होटल में थी: हालांकि इस मामले में अधिकारी उन्हें बार-बार समझाते रहे कि ‘आपलोग यहां नहीं रूक सकते हैं। यहां से जाना होगा.’ दरअसल, इस मामले में एसडीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रभात कुमार बताया कि 11 नवंबर की वोटिंग के लिए 9 नवंबर की शाम ही प्रचार प्रसार की समय सीमा समाप्त हो गयी थी। इसके बावजूद ज्योति सिंह विंध्यवासिनी होटल में अपने 15 से 18 समर्थकों के साथ होटल में रूकी थी।
रांची में चेकिंग अभियान के दौरान कार से मिले 15 लाख कैश, दिल्ली ब्लास्ट के SSP के निर्देश पर चला checking campaign
होटल के रजिस्टर में एंट्री नहीं: एसडीएम ने बताया कि जब पूछताछ की गयी तो पता चला कि उनके तीन वाहनों में से दो की अनुमति की अवधि समाप्त हो गई थी। तीसरी गाड़ी की अनुमति नहीं ली गई थी। जांच के दौरान उनके समर्थकों के द्वारा बताया गया कि वह किसी बर्थडे पार्टी में शामिल होकर आ रहे हैं। होटल के कमरों की तलाशी ली गई। होटल संचालक के द्वारा ठहरे हुए तीन व्यक्तियों के अलावे किसी का भी होटल के रजिस्टर में एंट्री नहीं की गई थी।
रांची के संत जॉन्स स्कूल में शिक्षकों पर पिटाई का आरोप, छात्रों ने थाने में दर्ज कराई लिखित शिकायत
कमरे में घूसने का आरोप गलत: होटल के रजिस्टर में अज्ञात व्यक्तियों का ब्योरा नहीं दिया गया, परंतु उनके द्वारा बताया गया कि ज्योति सिंह की बहन और दूसरा एवं तीसरा उनके माता-पिता हैं। एक अन्य शख्स के बारे में बताया गया कि वह उनके भाई हैं। बिना महिला कांस्टेबल के कमरे में घुसने पर पदाधिकारी ने बताया कि किसी के द्वारा महिलाओं के कमरे में प्रवेश नहीं किया गया।
जांच में सहयोग नहीं किया गया: दरवाजा खोलने पर जैसे ही पता चले कि महिलाएं हैं तो जांच टीम कमरे के दरवाजे पर ही रूक गए। दूसरे अन्य कमरों की तलाशी ली गई तो सभी विधानसभा क्षेत्र से बाहरी व्यक्ति पाए गए। सभी लोगों के द्वारा निर्वाचन कर्तव्य पर उपस्थित पदाधिकारी से बहस की गई। कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया. जांच में सहयोग नहीं किया गया और सभी वाहनों को समर्थकों से कहकर हटवा दिया गया।



