- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

अमन साहू गैंग के नाम पर बीजेपी नेता से मांगी रंगदारी, रांची पुलिस जांच में जुटी

अमन साहू गैंग के नाम पर बीजेपी नेता से मांगी रंगदारी, रांची पुलिस जांच में जुटी

रांचीः पुंदाग थाना क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और व्यवसायी को वॉट्सऐप के माध्यम से फिरौती और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।पीड़ित व्यवसायी ने इस संबंध में थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर प्राथमिकी दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की है। शिकायत के अनुसार, व्यवसायी के कंपनी के आधिकारिक मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वॉट्सऐप संदेश भेजा गया।पुलिस ने रंगदारी के इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

जमशेदपुर से केरल जा रही टाटा-एनाकुर्लम एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, एक यात्री की मौत
संदेश भेजने वाले ने अपना नाम सौरभ सिंह बताया और खुद को कुख्यात अमन साहू गिरोह से जुड़ा हुआ बताते हुए तथाकथित ‘प्रोटेक्शन मनी’ की मांग की।संदेश में मांग पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित का कहना है कि वह रांची का निवासी है और एक निजी निर्माण कंपनी का प्रबंध निदेशक होने के साथ-साथ एक व्यवसायिक समूह का संचालन करता है।

See also  बिहार के डिप्टी सीएम और मंत्री फिर आपस में भिड़े, अशोक चौधरी और विजय सिन्हा के बीच तनानती तू-तू, मैं-मैं पर उतरी

कोडीन कफ सिरप मामलाः सुनसान घर में मिले 42 पेटी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सहित तीन पर केस दर्ज
उसने यह भी बताया कि वह पूर्व में सामाजिक और सार्वजनिक दायित्वों से जुड़ा रहा है तथा विभिन्न मंचों पर आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाता रहा है।
इसी कारण उसे आशंका है कि धमकी वास्तविक और गंभीर हो सकती है। व्यवसायी ने पुलिस से संबंधित आरोपी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।साथ ही स्वयं, अपने परिवार और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now