- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

कोडीन कफ सिरप मामलाः सुनसान घर में मिले 42 पेटी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सहित तीन पर केस दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 29, 2025

कोडीन कफ सिरप मामलाः सुनसान घर में मिले 42 पेटी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सहित तीन पर केस दर्ज

डेस्कः चतरा जिला के सिमरिसया थाना क्षेत्र में कोडीन युक्त कफ सिरप की एक बड़ी खेप बरामद की गई है। कटिया तुमा पत्रा गांव में एक सुनसान घर से 42 पेटी कफ सिरप बरामद किया गया है। इस अवैध तस्करी मामले में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित कुमार सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जमशेदपुर से केरल जा रही टाटा-एनाकुर्लम एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, एक यात्री की मौत
पुलिस ने 42 पेटी कोडीन कफ सिरप बरामद किया है, जिसे नशे के लिए सप्लाई किया जाना था। अंचल अधिकारी गौरव कुमार राय के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में तुम्बापतरा गांव के उज्जवल सिंह और एदला गांव के सूरज सिंह को भी आरोपी बयाना गया है। मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि आरोपी बाहर से अवैध रूप से कोडीन युक्त कफ सिरप मंगवाकर उसे छिपाकर रखते थे और फिर ज्यादा दामों में अलग-अलग इलाकों में चोरी-छिपे सप्लाई करते थे। प्रत्येक बोतल पर 200 रुपये का मूल्य अंकित था। यह तस्करी सिमरिया क्षेत्र में लंबे समय से चल रही थी लेकिन इस भंडाफोड़ के बाद तस्करों में अफरा-तफरी मच गई है, कई तस्कर फरार बताए जा रहे हैं। इस क्षेत्र में नशे की लत युवाओं में तेजी से बढ़ रही है। गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर के साथ-साथ अवैध कोडीन कफ सिरप का धड़ल्ले से सेवन हो रहा है। तस्कर इन नशीले पदार्थों की बिक्री से मालामाल हो रहे हैं, जबकि युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है।

See also  हावड़ा-गुवाहाटी वंदे भारत ट्रेन की उद्घाटन के दो दिन बाद ही कर दी हालत खराब, VIDEO देखकर आपको भी आ जाएगा गुस्सा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now