बीजेपी चुनाव समिति की पहली बैठक कल, कोर कमेटी से पूर्व अध्यक्ष और सांसद हुए आउट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 25, 2024

रांची : झारखंड बीजेपी कोर कमेटी और चुनाव समिति का गठन किया गया है। कोर कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांड़ी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, राज्यसभा सांसद समीर उरांव और विधायक अनंत ओझा को शामिल किया गया।
वही चतरा सांसद सुनील सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय और राकेश प्रसाद को हटाया गया। विवाद होता देख शनिवार देर शाम सुनील सिंह और रवींद्र राय का नाम जोड़ दिया गया।
इधर चुनाव समिति में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर आउरी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेय, सांसद दीपक प्रकाश, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, सांसद विद्युतवरण महतो, सांसद संजय सेठ, आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, केदार हाजरा, श्याम नारायण दुबे, आरती सिंह को शामिल किया गया है। चुनाव समिति की पहली बैठक 26 फरवरी को होगी।

See also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले बाबूलाल मरांडी, झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार हुई मुलाकात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now