कांग्रेस के 5 विधायक पार्टी अध्यक्ष से मिलने में हुए कामयाब, सुनाई पीड़ा, खरगे ने कहा- सीएम और प्रभारी से करेंगे बात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2026

कांग्रेस के 5 विधायक पार्टी अध्यक्ष से मिलने में हुए कामयाब, सुनाई पीड़ा, खरगे ने कहा- सीएम और प्रभारी से करेंगे बात

रांचीः कांग्रेस के पांच विधायकों ने गुरुवार को हेमंत मंत्रिमंडल में शामिल पार्टी के मंत्रियों के व्यवहार की शिकायत की और कहा कि दो-दो बार आलाकमान के स्तर से हस्तक्षेप के बाद भी कहीं काेई सुनवाई नहीं हो रही है।कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, विधायक नमन विक्सल काेंगाड़ी, भूषण बाड़ा, सुरेश बैठा और सोनाराम सिंकू ने गुरुवार केंद्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपना दुखड़ा भी सुनाया।

चाईबासा के सारंडा में भीषण मुठभेड़, एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा मारा गया, 15 नक्सली ढेर
इन नेताओं की सबसे बड़ी पीड़ा यह थी कि उनकी बात पर कोई मंत्री ध्यान नहीं देते। खासकर कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की शिकायत दोबारा की गई है। इस मामले में एक बार फिर इन विधायकों को आश्वासन के अलावा कुछ और नहीं मिला।खरगे में विभिन्न विषयों पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू से बात करने और मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कांग्रेस के विधायकों ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए खरगे का समय लिया था लेकिन इन्हें करनी थी शिकायत।

See also  झारखंड में कई IAS अधिकारियों का तबादला, छवि रंजन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देवघर-खूंटी के DC बदले गए

जसीडीह में बड़ा रेल हादसा टला,नावाडीह फाटक पर ट्रक से टकराई ट्रेन
कांग्रेस के पांचों विधायकों ने मंत्रिमंडल में शामिल चारों मंत्रियों के बारे में शिकायत करते हुए कहा कि जब हम कार्यकर्ताओं की मांग से संबंधित बातों को मंत्रियों के सामने रखते हैं तो वे काम करने की बात तो दूर, आश्वासन तक नहीं देते हैं।इससे क्षेत्र में कांग्रेस विधायकों की स्थिति कमजोर और हास्यास्पद होती है। इन विधायकों ने कांग्रेस आलाकमान से हालांकि किसी मंत्री के खिलाफ व्यक्तिगत शिकायत नहीं की है।

झारखंड में DGP की नियुक्ति पर उठे सवाल, गृह मंत्रालय ने तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को नियमों के खिलाफ बताया
यही कारण है कि इन्हें ऐसा कोई आश्वासन भी नहीं मिला है कि फलां मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी विधायकों को मनरेगा को खत्म किए जाने के निर्णय के खिलाफ आंदोलन करने के निर्देश दिए।कांग्रेस सूत्रों के अनुसार इन विधायकों के हाथ एक बार फिर खाली रह गए हैं।

See also  रांची में दो बहनों समेत तीन नाबालिग लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का केस दर्ज; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now