डेस्कः पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। शुरूआती रूझान में बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच आर-पार की लड़ाई में बीजेपी आगे निकल गई है। , जबकि असम में बीजेपी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। असम के विधानसभा चुनाव में इस बार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपने 19 उम्मीदवार उतारे थे। शुरूआती रूझान में जेएमएम असम की मजबत 3 सीट पर टक्कर में बनी हुई है। दिगबोई सीट पर भरत नायक, गोसाईगांव सीट से फ्रेडरिकसन हांसदा और मजबत सीट पर प्रीति रेखा बारला दूसरे नंबर पर चल रही है।असम में बीजेपी 79 और कांग्रेस 24 सीट पर आगे है।
केरल में लेफ्ट का किला ढहा, बंगाल में TMC का फूल मुरझाया
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरलम समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी 188 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, टीएमसी सौ से नीचे आ गई है।टीएमसी के उम्मीदवार अब 99 सीटों पर आगे चल रहे हैं।इस बीच सामने आया है कि प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब साढ़े छह बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे।तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK का जबरदस्त प्रदर्शन, रूझानों में 106 सीटों पर आगे।बंगाल में बीजेपी की सीटों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।आरजी कर रेप पीड़िता की मां बीजेपी के टिकट पर पनिहाटी सीट से चुनाव लड़ रही हैं. पनिहाटी सीट पर आरजी कर पीड़िता की मां आगे चल रही हैं। बीजेपी उम्मीदवार आरजी कर पीड़िता की मां तीन हजार वोट से आगे चल रही हैं। वहीं, कांग्रेस शून्य सीटों पर सिमटती दिख रही है।केरलम के रुझानों में कांग्रेस की अगुवाई वाला यूडीएफ गठबंधन 95 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है। लेफ्ट की अगुवाई वाला गठबंधन 41 सीटों पर आगे है। बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए दो सीटों पर आगे है।तमिलनाडु में विजय की अगुवाई वाली टीवीके बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है. विजय की पार्टी के उम्मीदवार 108 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।वहीं, एआईएडीएमके की अगुवाई वाला गठबंधन 76 सीटों पर आगे है. डीएमके गठबंधन के उम्मीदवार 50 सीटों पर आगे चल रहे हैं।



