रांची : जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होने बीजेपी के अधिवेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गए बयान को लेकर जमकर केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों पर हमला किया। प्रधानमंत्री कह रहे है कि उन्हे बिना चुनाव लड़े और जीते ही विदेशों से आमंत्रण मिल रहे है, ये बात बहुत ही हास्यास्पद है। पीएम लोकतंत्र का माखौल उड़ा रहे है।
प्रधानमंत्री के चुनावी जीत और आमंत्रण के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है। इलेक्शन कमीशन तो केवल चुनाव की तारीख तय करेगी, चुनाव तो असल में इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट कराएगा। जिसकी पटकथा पिछले दो सालों से लिखी जा रही है। झारखंड सहित कई राज्य इसके उदाहरण है। जो बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत की बात कह रही थी वो अब कांग्रेस युक्त हो गई है। मोदी को भले ही बिना चुनाव लड़े विदेशों से आमंत्रण मिल रहा हो, मगर हमारे हेमंत सोरेन जी को पूरे देश के आदिवासी, युवा , पिछड़ा, अल्पसंख्यक बुला रहे है, वो बहुत जल्द पूरे देश में जाएंगे।
बीजेपी पर निशाना साधते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 2014 से 2024 इन 10 सालों में देश ने बहुत कुछ नया देखा जो हमको लगता है कि अपने आप में एक विचित्र स्थिति है। 2014 में जब भारतीय जनता पार्टी आई तो उन्होंने देश को सबसे पहले कहा क्या खाना है और क्या नहीं खाना है। फिर उन्होंने कहा की कपड़े कौन से पहनने हैं और कौन से नहीं पहनने हैं । फिर उन्होंने कहा की क्या पढ़ना है और क्या नहीं पढ़ना है। फिर कहा क्या सुनना है क्या नहीं सुनना है। फिर कहा कि भ्रष्टाचार का शब्द क्या है कोई व्यक्ति यदि विपक्ष में है तो वह भ्रष्टाचारी है। जो व्यक्ति भाजपा में है वो सदाचारी है। उन्होंने यह भी कहा की जो शासन की नीतिगत विरोधी है वो राष्ट्र विरोधी है।जो शासन के चाटुकारीता लोग हैं वो देशभक्त है। फिर कहा कि उनका झूठ पूर्ण सत्य है और विपक्ष का सत्य पूर्णतः मिथ्या है। अब एक नया चीज आया है किसानों के लिए, आप एमएसपी मांगेंगे हम इनोवेटिव आइडिया लेकर आएंगे, आउट ऑफ बॉक्स आयेंगे। कि आप धान मत उगाइए। आप दाल उगाइये, आप गेहूं मत लगाइए, आप कपास उगाइये। कपास खाइए, दाल पीजिए। किसान 7 दिनों से देश में बंधक बनाए गए जो राज्य सरकार की पुलिस अपने यहां की बेटियों को, बहुओं को, युवाओं को सुरक्षित नहीं रख सकता वो एयर सेलिंग कर रहा है। किसान आम मांगते हैं उनको ईमली समझाया जाता है। किसान एमएसपी मांगते हैं उनको इनोवेशन समझाया जाता है। अब तो कल प्रधानमंत्री जी ने एक नया बात कह दी अपने अधिवेशन में कि हम बिना शपथ लिए बिना चुनाव का देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं विदेशों से मुझे न्योते आने लगे। आप यदि हमारे साथ हैं जो कहावत है ना Either my way or Highway. तो यह आज का स्थिति है और हमारे राज्य में भी इसको सीधा-सीधी इसका साक्षी बना है । जिनको चक्की पिसिंग पिसिंग हो रहा था वो डिप्टी सीएम। जिनको गिरफ्तार किया गया वह भाजपा के नेता। भारतीय जनता पार्टी ने मोदी जी ने एक बात कहा था कि कांग्रेस मुक्त भारत और किया उन्होंने कांग्रेस युक्त भाजपा। पिछले 10 वर्षों में जिसमे कांग्रेस की संख्या सबसे ज्यादा है अन्य दल भी है 740 विधायक और सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल किए गए। जिनपर प्रत्यक्ष तौर पर भाजपा कभी ना कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगाता था उन पर कानूनी कार्रवाई भी हुई। आज वह सभी लोग उनके उंगली के नागिने हैं।
इलेक्शन कमीशन तो केवल डेट तय करेगी, चुनाव तो ED कराएगी, जिसकी पटकथा दो साल से लिखी जा रही है- सुप्रियो भट्टाचार्य

Leave a Comment
Leave a Comment


